फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films sequel: इन फिल्म के हिट होते ही मिला दर्शकों को बड़ा तोहफा, निर्माताओं ने किया सीक्वल का एलान

Thu, 22 Aug 2024 09:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 22 Aug 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
film sequel announce after 1st part got hit stree 2 Thangalaan pushpa 2 the rule kantara chapter 2 animal park
पुष्पा 2, कांतारा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline, @rishabshettyofficial

मनोरंजन जगत में आज कल फिल्मों का सीक्वल बनना आम बात हो गई है। कई बार तो पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उसके सीक्वल पर काम शुरू हो जाता है। कई फिल्मों के सीक्वल कई साल बाद बनते हैं तो कई फिल्मों का दूसरा पार्ट पहली फिल्म के हिट होने के बाद बनता है। कुछ समय से ऐसा देखने को मिला है कि यदि कोई फिल्म रिलीज के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो निर्माता तभी ही उसके सीक्वल का एलान कर देती है। इसका हालिया उदाहरण साउथ सुपरस्टार विक्रम की थंगलान है। ऐसे ही कई फिल्में हैं, जिसके हिट होने के बाद निर्माताओं के उसके सीक्वल का एलान किया। चलिए जानते हैं...

film sequel announce after 1st part got hit stree 2 Thangalaan pushpa 2 the rule kantara chapter 2 animal park
फिल्म 'थंगलान' - फोटो : इंस्टाग्राम @studiogreen_official

इस लिस्ट में सबसे पहली फिल्म है साउथ सुपरस्टार विक्रम की थंगलान। यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमघरों में रिलीज हुई थी। साउथ इंडस्ट्री के दर्शकों का फिल्म को खूब प्यार मिला और अभिनेता की अदाकारी को भी फैंस ने खूब सराहा। रिलीज के अगले दिन ही हैरदाबाद में प्रेस मीट के दौरान विक्रम ने फिल्म के सीक्वल का एलान कर दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा, 'पा रंजीत ने मुझे यहां यह बताने के लिए कहा कि चूंकि आप सभी को 'थंगलान' इतनी पसंद आई, इसलिए हमने चर्चा की है और हम जल्द ही भाग 2 बनाना चाहते हैं।'

film sequel announce after 1st part got hit stree 2 Thangalaan pushpa 2 the rule kantara chapter 2 animal park
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

इस लिस्ट में अब बात करते हैं अगली फिल्म स्त्री 2 की। स्त्री 2 का जादू दुनियाभर ने छाया हुआ हैं। भारत ही नहीं वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म दमदार कमाई कर रही है। यह छह साल पहले रिलीज हुई स्त्री का सीक्वल है। वहीं स्त्री 2 के अंत में कुछ सीन्स ऐसे दिखाए गए हैं, जिसे देख स्त्री 3 का संकेत मिला है। इसके अलावा निर्माता भी स्त्री के अगले सीक्वल पर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
film sequel announce after 1st part got hit stree 2 Thangalaan pushpa 2 the rule kantara chapter 2 animal park
कांतारा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म कांतारा ने हाल ही में नेशनल अवॉर्ड जीता है। 'कांतारा' को खास तौर पर पसंद आई थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म के हिट होने के बाद ही ऋषभ ने इसके अगले भाग की घोषणा कर दी थी, जो वास्तव में इस फिल्म का प्रीक्वल होगा। 'कंतारा' ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की, जिसमें ऋषभ ने एक निर्देशक, लेखक और अभिनेता की भूमिका निभाई। फिल्म में प्रभावशाली कलाकार हैं, जिनमें सप्तमी गौड़ा, किशोर, अच्युत कुमार और प्रमोद शेट्टी समेत अन्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
film sequel announce after 1st part got hit stree 2 Thangalaan pushpa 2 the rule kantara chapter 2 animal park
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' दर्शकों को खूब पसंद आई और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनी, जिसके बाद फिल्म के दूसरे भाग का एलान हुआ। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी, जबकि फहद फाजिल प्रतिपक्षी की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, सहायक भूमिकाएं सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश निभाते हुए नजर आएंगे। 'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। 'पुष्पा' की दूसरी किस्त में पुष्पाराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed