{"_id":"68d0e8cb301d959ccb0f1d84","slug":"navratri-2025-special-bollywood-films-showcasing-women-power-and-courage-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Special: 'कहानी' से लेकर 'दंगल' तक, नारी शक्ति और साहस को दिखाती ये हिट फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Navratri Special: 'कहानी' से लेकर 'दंगल' तक, नारी शक्ति और साहस को दिखाती ये हिट फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:42 AM IST
सार
Bollywood Films On Women Power: कई बॉलीवुड फिल्मों में नारी शक्ति को दिखाया गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों की कहानी और महिला किरदारों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
मर्दानी, कहानी, राजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवरात्रि के अवसर पर भक्त माता दुर्गा की पूजा करते हैं। माना जाता है कि महिलाओं में नवदुर्गा का स्वरूप होता है। आजकल देश की महिलाएं घर, परिवार के साथ ऑफिस के काम भी संभालती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने फिल्मों के जरिए महिला शक्ति को दिखाने की कोशिश की है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी फिल्में हैं, जिनमें नारी शक्ति को दिखाया गया है।
2 of 6
राजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
राजी
फिल्म 'राजी (2018)' में नारी शक्ति को दिखाने की अच्छी कोशिश की गई है। इसमें दिखाया गया है कि भारत की एक महिला (आलिया भट्ट) एक खूफिया एजेंट बनकर पाकिस्तान जाती है और वहीं से गुप्त जानकारी साझा करती हैं। वह अपने देश को लेकर इतनी जिम्मेदार होती हैं कि वह पाकिस्तानी अफसर से शादी कर लेती हैं और वहीं रहने लगती हैं। हालांकि वह अपने देश के लिए काम करती रहती हैं।
3 of 6
फिल्म दंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
दंगल
फिल्म 'दंगल (2016)' नारी शक्ति का एक नमूना है। यह फिल्म पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने महिला पहलवानों का किरदार निभाया है। दोनों भारत के लिए पदक जीतती हैं। आमिर खान ने इनके पिता का रोल निभाया है। दर्शकों ने इस फिल्म को और कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मैरी कॉम
- फोटो : एक्स
मैरी कॉम
फिल्म 'मैरी कॉम (2014)' में नारी शक्ति को दिखाया गया है। यह फिल्म भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की जिंदगी पर आधारित है। उन्होंने शादी के बाद अपने बच्चों की परवरिश करते हुए बॉक्सिंग की और भारत के लिए पदक जीता। फिल्म में उनके किरदार को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अच्छे तरीके से निभाया है। आलोचकों और दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा था।
विज्ञापन
5 of 6
मर्दानी
- फोटो : यूट्यूब
मर्दानी
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म में रानी मुखर्जी ने जबरदस्त अभिनय किया है। इसमें उन्होंने एक महिला पुलिस अफसर की शक्ति दिखाने की कोशिश की है। इसमें दिखाया गया है कि एक पुलिस अधिकारी एक लापता किशोरी की तलाश में बाल तस्करी की दुनिया में पहुंचती है। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी जिम्मेदारी के साथ मामले को सुलझाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।