सब्सक्राइब करें

Kajol: दुर्गा पूजा पंडाल में बेटे युग के साथ प्रसाद बांटती दिखीं काजोल, भक्तों को खाना परोसते भी आईं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 11 Oct 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
Navratri Special Kajol seen serving bhog to the devotees along with her son Yug like every year video viral
काजोल और उनके बेटे युग - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों मुंबई में दुर्गा पूजा उत्सव में काफी बिजी हैं। हाल ही में, काजोल को अपने इंडस्ट्री के दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ सांताक्रूज में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा में देखा गया। अभिनेत्री की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें वह हर साल की तरह अपने बेटे युग के साथ भक्तों को प्रसाद बांटती नजर आ रही हैं।

Trending Videos
Navratri Special Kajol seen serving bhog to the devotees along with her son Yug like every year video viral
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol

इस अवसर पर काजोल ने लाल-गुलाबी रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी। हर साल की परंपरा को जारी रखते हुए काजोल ने दुर्गा पूजा पंडाल में आए लोगों को प्रसाद परोसा। वीडियो में काजोल को प्रसाद का बड़ा कटोरा पकड़े और लोगों को परोसते हुए देखा जा सकता है। एक और वीडियो में युग को उनके साथ चलते हुए और लाइन में बैठे मेहमानों को भोग परोसते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Special Kajol seen serving bhog to the devotees along with her son Yug like every year video viral
काजोल औऱ उनके बेटे युग - फोटो : इंस्टाग्राम

हर साल दुर्गा पूजा पर काजोल अपने प्रशंसकों को अपने पारिवारिक उत्सवों की झलक दिखाती हैं। गुरुवार को अभिनेत्री जया बच्चन और अभिनेता रणबीर कपूर और रानी मुखर्जी भी पूजा-अर्चना करने के लिए पंडाल पहुंचे। इस अवसर पर जया ने यलो साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत भी लग रही थीं।

Navratri Special Kajol seen serving bhog to the devotees along with her son Yug like every year video viral
काजोल और जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

जया बच्चन को पंडाल में भक्तों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। लेकिन, जिस चीज ने ध्यान खींचा, वह थी काजोल के साथ उनकी बातचीत। जया ने काजोल को गले लगाकर उनका स्वागत किया और साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। वहीं, रणबीर ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था और वह अकेले ही माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

विज्ञापन
Navratri Special Kajol seen serving bhog to the devotees along with her son Yug like every year video viral
कृति सेनन- काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल कृति सेनन के साथ अपनी फिल्म 'दो पत्ती' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है और इसे कनिका ढिल्लन ने लिखा है। यह 25 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म उत्तराखंड के काल्पनिक शहर देवीपुर में सेट है, जहां काजोल, जो एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।

Singham 3 vs Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 ने जीती पहली जंग, 24 घंटे में इतने करोड़ बार देखा गया ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed