फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: फैजल से लेकर गणेश गायतोंडे तक ये हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार किरदार, देखिए लिस्ट

Mon, 19 May 2025 11:58 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 19 May 2025 11:58 AM IST
सार

Nawazuddin Siddiqui Iconic Character: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके अभिनेता के कई सारे किरदार यादगार है। जानते हैं उनके दस दमदार किरदारों के बारे में…

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui birthday special these are 10 iconic characters of actor see list
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड का वह नाम हैं, जो अपने अभिनय के दम पर चमका है। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता ने पर्दे पर कई सारे ऐसे किरदार निभाए जो यादगार हो गए। आज नवाजुद्दीन अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके इस अभिनेता के दस दमदार किरदारों के बारे में जानेंगे…

Nawazuddin Siddiqui birthday special these are 10 iconic characters of actor see list
फैजल खान की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

फैजल खान
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ नवाजुद्दी सिद्दीकी की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर फैजल खान की भूमिका निभाई है। उनका यह किरदार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म से उनके डायलॉग आज भी काफी लोकप्रिय हैं।

Nawazuddin Siddiqui birthday special these are 10 iconic characters of actor see list
गणेश गायतोंडे की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

गणेश गायतोंडे
वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज की दुनिया की सबसे शानदार सीरीज में से एक मानी जाती है। इस सीरीज में उन्होंने गणेश गायतोंडे का किरदार निभाया है। इस सीरीज में अभिनेता की एक्टिंग की जीतनी तारीफ की जाए कम है। क्राइम थ्रिलर सीरीज का डायलॉग ‘आपुन इच भगवान है’ काफी पॉपुलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui birthday special these are 10 iconic characters of actor see list
दशरथ मांझी के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

दशरथ मांझी
‘मांझी द माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी की असली कहानी है। इस फिल्म ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हीं का किरदार निभाया है। वह अपनी पत्नी के मर जाने पर पहाड़ काटकर रास्ता बनाने की ठान लेते हैं। नवाज ने इस किरदार को निभाया नहीं है बल्कि उन्होंने इसे जिया है। फिल्म से उनका डायलॉग- ‘जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं।’ काफी मशहूर है।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui birthday special these are 10 iconic characters of actor see list
मंटो के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

मंटो
लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक ‘मंटो’ में भी उन्होंने शानदार अदाकारी की है। इसका निर्देशन नंदिता दास ने किया है। ‘मंटो’ में उनके किरदार को काफी सराहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed