फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: जब 'हे राम' से कट गया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रोल, दोस्तों के सामने फूट-फूट कर रोए अभिनेता

Tue, 18 Feb 2025 10:45 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Feb 2025 10:45 AM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 2000 में आई फिल्म 'हे राम' में सहायक निर्देशक और बतौर अभिनेता भी काम किया था। इस फिल्म से उनका रोल कट जाने के बाद वे बेहद निराश हो गए थे।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui role cut from Hey Ram the actor cried in front of his friends talk about kamal haasan
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पहचान बनाने के दौरान कई बार उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। नवाजुद्दीन ने साल 2000 में आई फिल्म 'हे राम' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। उन्हें बाद में बहुत निराशा हुई, जब उन्हें पता लगा कि उनका सीन फिल्म से काट दिया गया है।
Nawazuddin Siddiqui role cut from Hey Ram the actor cried in front of his friends talk about kamal haasan
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui
दोस्तों को सुनाई खुशखबरी
'द कपिल शर्मा शो' में पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बताया कि इसका प्रीमियर मुंबई के फिल्म सिटी में हुआ था मैं अपने 5-6 दोस्तों को लेकर गया था। मैंने उनसे कहा, 'बॉस 'हे राम' आ रही है, मैंने काम किया है उममें।' कमल हासन साहब मेरे पास आए और कहा, 'नवाज, अपने दोस्तों को बोल दो कि तुम्हारा रोल कट गया है।' दुखी नवाज ने कमल हासन से कहा, "सर मेरी बहुत बेज्जती हो जाएगी।"
Nawazuddin Siddiqui role cut from Hey Ram the actor cried in front of his friends talk about kamal haasan
हे राम - फोटो : एक्स
दोस्तों के सामने रोए नवाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वे इसके बाद अपने दोस्तों के पास गए और रोने लगे। उन्होंने अपने दोस्तों को बताया कि मेरा रोल काट दिया गया है। नवाजुद्दीन ने कहा, मैंने उन्हें फिल्म देखने या न देखने का विकल्प दिया, लेकिन वे इसे देखना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui role cut from Hey Ram the actor cried in front of his friends talk about kamal haasan
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमल हासन ने कही ये बात
कमल हासन ने भी कपिल शर्मा के शो में कहा, "मुझे उन पर गर्व है। वह 'हे राम' के सहायक निर्देशक भी थे। वह तब भी एक शानदार अभिनेता थे, फुटेज की वजह से सीन कट गया। वह अब इस बारे में सहजता से बात करते हैं, लेकिन उस दिन उनका दिल टूट गया था।"
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui role cut from Hey Ram the actor cried in front of his friends talk about kamal haasan
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वर्कफ्रंट
नवाजुद्दीन को आखिरी बार फिल्म ‘रौतू का राज’ में नारायणी शास्त्री, राजेश कुमार और अतुल तिवारी के साथ मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। अब वह इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘थामा’ मे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed