Nayanthara: भीड़ में नयनतारा और विग्नेश को नहीं पहचान पाए लोग, आधे घंटे तक कतार में खड़ा रहा कपल; वीडियो वायरल
Nayanthara: मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री के पति ओर फिल्ममेकर विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में लाइन में खड़े होने का और आम आदमी की तरह ही रात्रि भोजन का आनंद लेते हुए देखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री नयनतारा ने 18 नवंबर को दिल्ली में फिल्म निर्माता-पति विग्नेश शिवन के साथ अपना जन्मदिन मनाया। शुक्रवार को, विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और बताया कि उन्होंने नयनतारा का जन्मदिन कैसे मनाया। कपल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक लोकल रेस्टोरेंट में भोजन किया। विग्नेश ने खुलासा किया कि वह 30 मिनट तक रेस्टोरेंट के बाहर कतार में खड़े रहे और आसपास के लोगों ने उन पर ध्यान नहीं दिया। विग्नेश और नयनतारा का ये वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को किसी आम व्यक्ति की तरह लाइन में खड़े देखा जा सकता है और बाद में बिना किसी का ध्यान आकर्षित किए अपने भोजन का आनंद लेते हुए भी दोनों नजर आएं।
Bhagam Bhag 2: डबल पागलपन के साथ वापसी करेगा ‘भागम भाग 2’, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?
वीडियो के साथ विग्नेश ने लिखा, "17 नवंबर को इतने वर्षों में सबसे छोटे जन्मदिन का जन्मदिन की पूर्व संध्या पर डिनर वाकई बहुत खुशनुमा, निजी, अंतरंग और बहुत स्वादिष्ट लगा। इस पल को कैद करने में मदद करने वाले एक प्यारे अजनबी का शुक्रिया।” विग्नेश द्वारा पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने उनकी सादगी की प्रशंसा की और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बताया।
वीडियो पर नयनतारा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन का डिनर था। यह बहुत वास्तविक और सामान्य लगा।" वहीं, प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक प्रशंसक ने कमेंट किया, "अच्छा कम से कम नयन और उनके पति बिना किसी शो ऑफ के आम आदमी की तरह से भोजन का आनंद ले रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, "नयन हमेशा सबसे अच्छी हैं!”
नयनतारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री जिसका शीर्षक “नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल” है, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई है, जिसमें साउथ की लेडी सुपरस्टार के जीवन की एक झलक पेश की गई है।
AR Rahman: पिता एआर रहमान के बचाव में उतरे एआर अमीन, अफेयर की अटकलों पर कही यह बात