{"_id":"680e623ecbbc4f0a530beff3","slug":"nayanthara-raises-her-fee-to-rs-15-crore-many-hindi-film-producers-show-interest-to-cast-her-2025-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nayanthara: दीपिका की देरी से नयनतारा की फीस हुई 15 करोड़, जेवरों के विज्ञापन के सहारे उत्तर में ब्रांडिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nayanthara: दीपिका की देरी से नयनतारा की फीस हुई 15 करोड़, जेवरों के विज्ञापन के सहारे उत्तर में ब्रांडिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:36 PM IST
सार
Nayanthara: एक ईसाई परिवार में जन्मी नयनतारा का असली नाम है, डायना मरियम कूरियन। नयनतारा के एक आभूषण विक्रेता कंपनी के लिए किए गए विज्ञापनों से इन दिनों पूरा उत्तर भारत पट चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
नयनतारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों शाहरुख खान और आर माधवन की हीरोइन बन चुकीं नयनतारा पर इन दिनों हिंदी सिनेमा की निगाहें टिक चुकी हैं। हालांकि, उनकी आसमान छूती फीस के चलते हिंदी फिल्मों के निर्माता इस बारे में अभी फैसला लेने में समय ले रहे हैं।
2 of 5
नयनतारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मां बनने के बाद से हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन रहीं दीपिका पादुकोण के अब तक फिर से फिल्मों का काम न शुरू करने से साउथ सिनेमा की जिस एक हीरोइन को सबसे ज्यादा फायदा होता दिख रहा है, वह हैं अभिनेत्री नयनतारा। एक ईसाई परिवार में जन्मी नयनतारा का असली नाम है, डायना मरियम कूरियन। नयनतारा के एक आभूषण विक्रेता कंपनी के लिए किए गए विज्ञापनों से इन दिनों पूरा उत्तर भारत पट चुका है।
3 of 5
नयनतारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नयनतारा के ये विज्ञापन एक बहुत ही सोची समझी गई ब्रांडिंग के तहत हिंदी भाषी राज्यों में लगाए जा रहे हैं। हिंदी सिनेमा में दीपिका के समानांतर उनकी कद काठी की दूसरी हीरोइन फिलहाल नहीं है। कृति सैनन से बीच में कुछ उम्मीदें रहीं भी लेकिन दिनेश विजन कैंप से आगे न बढ़ने की उनकी मजबूरी का सीधा फायदा अब नयनतारा उठा रही हैं। शाहरूख खान की फिल्म ‘जवान’ से नयनतारा ने हिंदी सिनेमा में बोहनी की है। इन दिनों उनके पास कुछ और बड़ी हिंदी फिल्मों के भी प्रस्ताव पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नयनतारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए चर्चित रहे एक बड़े प्रोडक्शन घराने ने भी नयनतारा से अपनी अगली हिंदी फिल्म के लिए बात की है। जानकारी के मुताबिक नयनतारा ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस 15 करोड़ रुपये तय की है। चौंकाने वाली बात ये भी है कि इतनी ही फीस नयनतारा की तरफ से निर्देशक अनिल रविपुडी की चिरंजीवी अभिनीत अगली फिल्म के लिए भी मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक रविपुडी अब नयनतारा के स्थान पर अदिति राव हैदरी को लेने की चर्चा अपनी टीम के साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नयनतारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रविपुडी ने भले अपनी फिल्म में नयनतारा को इतने भारी भरकम बजट के लिए लाना टाल दिया हो लेकिन अभिनेता आर माधवन की तमिल फिल्म ‘टेस्ट’ का हिंदी डब संस्करण हिंदी भाषी राज्यों में खूब देखा जा रहा है। हिंदी फिल्म निर्माताओं को लगता है कि अगर नयनतारा को किसी बड़े बजट की एक्शन फिल्म में ढंग से पेश किया जाए तो बड़े परदे पर वह नया इतिहास लिख सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।