Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Neha Dhupia told Bad Newz actors Vicky Kaushal Triptii Dimri biggest foodie Katrina Kaif best party planner
{"_id":"669e1a84e7eea86fcd0a95c4","slug":"neha-dhupia-told-bad-newz-actors-vicky-kaushal-triptii-dimri-biggest-foodie-katrina-kaif-best-party-planner-2024-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने विक्की और तृप्ति को बताया खाने के शौकीन, कैटरीना को कहा बेहतरीन मेजबान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने विक्की और तृप्ति को बताया खाने के शौकीन, कैटरीना को कहा बेहतरीन मेजबान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:09 PM IST
सार
अब नेहा ने वहां पर शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभवों को साझा किया है। अभिनेत्री ने वहां पर विक्की और तृप्ति के साथ हुए अपने मजेदार अनुभवों को साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बैड न्यूज' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म का काफी हिस्सा दिल्ली में फिल्माया गया है। अब नेहा ने वहां पर शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभवों को साझा किया है। अभिनेत्री ने वहां पर विक्की और तृप्ति के साथ हुए अपने मजेदार अनुभवों को साझा किया है। इस दौरान उन्होंने खाने के शौकीन विक्की और तृप्ति के साथ वहां के कई लोकप्रिय व्यंजनों का आनंद लिया। इसके अलावा उन्होंने अभिनेत्री कैटरीना की तारीफ करते हुए कहा कि वह पार्टिंयों और डिनर की मेजबानी और आयोजन करने में काफी माहिर हैं।
2 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @nehadhupia
एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने बताया कि उन लोगों के लिए शूटिंग के दौरान खाना एक खास अवसर की तरह महसूस होता था। उन्होंने विक्की कौशल का जिक्र करते हुए कहा कि सेट पर खाने के सबसे बड़े शौकीन विक्की और तृप्ति थे। इसको लेकर एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार वो सभी पुरानी दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे और विक्की को अचानक वहां के स्थानीय व्यंजनों की तलब होने लगी। इसके बाद थोड़ी देर में ही वहां खाने के सामान को चारों तरफ बिखरा हुआ था। इसे देख कर उन्हें थोड़ी असहजता भी हुई, लेकिन इसके बावजूद भी सभी ने व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया, इस दौरान खाने की सुगंध चारो तरफ फैल गई थी।
3 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @nehadhupia
नेहा ने आगे बताया कि जब वो उत्तरी पहाड़ी इलाकों में शूटिंग कर रहे थे, तो तृप्ति वहां की गाइड बन गई थीं, जो स्थानीय भोजन को लेकर लगातार गाइड कर रही थीं। अभिनेत्री ने कहा कि तृप्ति लगातार उन जगहों की तलाश करती रहती थीं, जहां उन्हें अच्छा खान मिल सकता था। नेहा ने उदाहरण देते हुए बताया कि शिमला में शूटिंग के दौरान तृप्ति उन्हें वहां की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताती थीं, जहां उन्हें सबसे अच्छे मोमोज मिल सकें।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखिए एस एस राजामौली का फिल्मी सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @nehadhupia
नेहा ने कैटरीना को लेकर कहा कि वह शानदार पार्टी प्लानर हैं। वह काफी अच्छे से पार्टी में भोजन को लेकर प्लानिंग करती हैं और वह एक अच्छी मेजबान भी हैं। उन्होंने कहा कि कैटरीना ये सुनिश्चित करती हैं कि सब को उनके पसंद के मुताबिक खान मिल सके। शाकाहारी, मसालेदार, कम मसालेदार जैसे कई विकल्प मौजदू होते हैं, जिस वजह से उनकी पार्टी काफी आनंददायक होती है, बिलकुल जैसे यह कोई पारिवारिक समारोह हो। अभिनेत्री ने कैटरीना की तारीफ करते हुए आगे कहा कि वह उनसे बेहद प्यार करती हैं। इस दौरान उनकी तारीफ करते हुए उन्हें काफी दयालु, मेहनती और अनुशासित बताया।
फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल बिताने के बाद भी संघर्ष कर रही हैं नेहा धूपिया
विज्ञापन
5 of 5
बैड न्यूज फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताते चलें की 'बैड न्यूज' एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्की ,नेहा धूपिया आदि कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को आनंद तिवारी ने निर्देशित किया है। फिल्म से करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शनंस भी बतौर निर्माता जुड़ी है। फिल्म 19 जुलाई को रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार भी मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।