सब्सक्राइब करें

OTT This Week: 'ब्लडी इश्क' के साथ इस हफ्ते होगी 'भैया जी' की दहशत, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 22 Jul 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
ott releases this week manoj bajpayee Bhaiyya Ji Avika Gor Bloody Ishq Chutney Sambar Elite season 8
ब्लडी इश्क, भैया जी - फोटो : इंस्टाग्राम: @zee5, @disneyplushotstar

आज के दौर में कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए जुलाई का आखिरी हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं...

Trending Videos
ott releases this week manoj bajpayee Bhaiyya Ji Avika Gor Bloody Ishq Chutney Sambar Elite season 8
भैया जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भैया जी
इस हफ्ते ओटीटी पर मनोज बाजपेयी का भौकाल होगा। वे अपनी फिल्म 'भैया जी' के जरिए ओटीटी पर धमाल मचाएंगे। 'भैया जी' एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के लिए खड़ा होता है और अपने प्रियजनों के प्रति की गई गलतियों का बदला लेना चाहता है। फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं और यह 26 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ott releases this week manoj bajpayee Bhaiyya Ji Avika Gor Bloody Ishq Chutney Sambar Elite season 8
ब्लडी इश्क - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar

ब्लडी इश्क
ब्लडी इश्क' एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक नए घर में अलौकिक चीजों का अनुभव होने लगता है। फिल्म में अविका गौर मुख्य भूमिका में हैं और यह 26 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

ott releases this week manoj bajpayee Bhaiyya Ji Avika Gor Bloody Ishq Chutney Sambar Elite season 8
चटनी सांबर - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar

चटनी सांबर
'चटनी सांबर' एक अनाथ स्ट्रीट वेंडर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अप्रत्याशित रूप से अपने अमीर सौतेले भाई के व्यवसाय का हिस्सा बन जाता है। इस सीरीज में योगी बाबू, वाणी भोजन, कृष हसन और चंद्रमौली पीएस मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 26 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
ott releases this week manoj bajpayee Bhaiyya Ji Avika Gor Bloody Ishq Chutney Sambar Elite season 8
एलीट सीजन 8 - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix

एलीट सीजन 8
'एलीट' एक स्पेनिश हाई-स्कूल ड्रामा है जो एक अमीर समाज में सेट है। इसके 8वें सीजन में मारिया पेड्राजा, इत्जान एस्कैमिला, मिगुएल बर्नार्डो, जैमे लोरेंटे, एरॉन पाइपर, मीना एल हम्मानी, एस्टर एक्सपोसिटो, उमर अयूसो और डैना पाओला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 26 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed