Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ulajh actress Jahnvi Kapoor favorite star Devara star NTR ahead of Amitabh Hrithik bad news star Vicky Kaushal
{"_id":"669df7302b428db94f0d248d","slug":"ulajh-actress-jahnvi-kapoor-favorite-star-devara-star-ntr-ahead-of-amitabh-hrithik-bad-news-star-vicky-kaushal-2024-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jahnvi Kapoor: जान्हवी कपूर के पसंदीदा अभिनेता हैं कौन, जिनके लिए अमिताभ बच्चन-ऋतिक-विक्की कौशल को भी ठुकराया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jahnvi Kapoor: जान्हवी कपूर के पसंदीदा अभिनेता हैं कौन, जिनके लिए अमिताभ बच्चन-ऋतिक-विक्की कौशल को भी ठुकराया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:18 PM IST
सार
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उलझ' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने एक ऐसे अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में बताया, जिसके लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन और विक्की कौशल के साथ दिए हुए इस ऑफर को भी ठुकरा दिया।
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उलझ' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने एक ऐसे अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में बताया, जिसके लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन और विक्की कौशल के साथ दिए हुए इस ऑफर को भी ठुकरा दिया।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर के लिए यह साल काफी खास होने वाला है। जान्हवी लगातार फिल्में साइन कर रही हैं। वह बॉलीवुड के अलावा कई साउथ की फिल्में भी साइन कर चुकी हैं। जान्हवी कई प्रोजेक्टस पर एक साथ काम कर रही हैं, जल्द ही जान्हवी की नई फिल्म 'उलझ' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का लाजवाब ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बता दें 'उलझ' 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
'उलझ' के प्रमोशन के दौरान जब जान्हवी से पूछा गया कि वह डांस के लिए ऋतिक रोशन और विक्की कौशल में से किसे चुनेंगी साथ ही अभिनय किस अभिनेता के साथ करना पसंद करेंगी। तो इस पर जान्हवी ने बात को घूमाते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में फिल्म 'देवरा पार्ट वन' के लिए जूनियर एनटीआर के साथ एक गाना शूट किया है और अब उनके साथ एक नया गाना शुरू करने के लिए बेताब हैं। इससे पता चलता है कि जान्हवी को जूनियर एनटीआर के लिए किस तरह की दीवानगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
फिल्म 'देवरा' में जान्हवी, जूनियर एनटीआर के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में जान्हवी थंगम नामक एक गांव की लड़की के रूप में नजर आएंगी। प्रशंसक जान्हवी और जूनियर एनटीआर को साथ फिल्म में देखने के लिए बेकरार हैं। बता दें कि 'उलझ' का ट्रेलर 16 जुलाई को रिलीज हुआ था। ट्रेलर और गाने की रिलीज के बाद से ही दर्शकों में फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साह देखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
इस साल जान्हवी बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आ रही हैं। इस साल सबसे पहले जान्हवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आई थीं। इसके बाद जान्हवी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं। अब जान्हवी की फिल्म 'उलझ' अगस्त में रिलीज के लिए तैयार है। इसके बाद जान्हवी 'देवरा' और 'आरसी 16' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।