सब्सक्राइब करें

Gurucharan Singh: 'तारक मेहता' के 'सोढ़ी' ने बताई गुम होने की असली वजह, बोले- 'कर्ज की वजह से नहीं हुआ था गायब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 22 Jul 2024 01:16 PM IST
सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल की शुरुआत में अभिनेता लापता हो गए थे, तभी से वह लगातार खबरों में बने हुए हैं। 

विज्ञापन
TMKOC Fame Gurucharan Singh Reveals Reason Behind His Disappearance Said I was continuously facing rejections
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल की शुरुआत में अभिनेता लापता हो गए थे, तभी से वह लगातार खबरों में बने हुए हैं। अभिनेता ने अब अपने लापता होने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। सोढ़ी ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार को छोड़ दिया क्योंकि वह अपनों से बहुत आहत थे।

Trending Videos
TMKOC Fame Gurucharan Singh Reveals Reason Behind His Disappearance Said I was continuously facing rejections
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुचरण सिंह ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान इसपर बात करते हुए कहा, 'ऐसा समय आता है जब आप अपने परिवार और दुनिया से दूर हो जाते हैं। काम पाने की कोशिश करने के बावजूद, मुझे अपने प्रियजनों से दुख मिला। मुझे लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था। इतना कहने के बाद भी मुझे पता था कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं आत्महत्या के बारे में नहीं सोचूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC Fame Gurucharan Singh Reveals Reason Behind His Disappearance Said I was continuously facing rejections
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ उन्होंने कहा कि वह कर्ज की वजह से गायब नहीं हुए थे। सोढ़ी ने कहा, 'मैं इसलिए गायब नहीं हुआ क्योंकि मैं कर्ज में था या ऋण चुकाने में असमर्थ था। कर्ज तो मुझपर आज भी है। नीयत मेरी अच्छी है और उधर लेकर अभी तक मैं क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान किए जा रहा हूं।'

TMKOC Fame Gurucharan Singh Reveals Reason Behind His Disappearance Said I was continuously facing rejections
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गुरुचरण सिंह इस साल की शुरुआत में 22 अप्रैल को लापता हो गए थे, लेकिन 26 दिन बाद नई दिल्ली में अपने घर लौट आए। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सिंह से पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि वह धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
TMKOC Fame Gurucharan Singh Reveals Reason Behind His Disappearance Said I was continuously facing rejections
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि गुरुचरण ने अपने लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारों का दौरा किया था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें घर लौट जाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed