Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bigg Boss OTT 3 Elvish yadav Faisal Shaikh getting into banters battle between loveskesh Kataria Adnaan Shaikh
{"_id":"669e0427b1866572c503ef8d","slug":"bigg-boss-ott-3-elvish-yadav-faisal-shaikh-getting-into-banters-battle-between-loveskesh-kataria-adnaan-shaikh-2024-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BB OTT 3: 'नाम बहुत बन गया है, अब बदनाम करने की बारी है', एल्विश ने साधा फैजू पर निशाना, लवकेश को किया सपोर्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BB OTT 3: 'नाम बहुत बन गया है, अब बदनाम करने की बारी है', एल्विश ने साधा फैजू पर निशाना, लवकेश को किया सपोर्ट
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विवादों का सीजन बनता जा रहा है। पहले अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ मारा था। वहीं, अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में अदनान शेख और लवकेश कटारिया के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया था। अब वीकएंड के वार के लेटेस्ट प्रोमो में लवकेश कटारिया के दोस्त एल्विश यादव और अदनान शेख के दोस्त फैजल शेख के बीच जोरदार बहस छिड़ी है, जिसमें दोनों अपने दोस्तों को बचाते दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में, हुई लव कटारिया और अदनान शेख की धक्का मुक्की के बाद उनके दो करीबी दोस्त एल्विश यादव और फैजल शेख मंच पर आ गए हैं। इसका प्रोमो वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
प्रोमो में एल्विश और फैजल एक दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आए। प्रोमो वीडियो में एल्विश ने फैजल से पूछा कि उनके ग्रुप का नाम '007' रखने के पीछे क्या कारण है। इसका जवाब देते हुए फैजल ने एल्विश को बताया कि ग्रुप का नाम '007' है क्योंकि वह एल्विश और लवकेश को टीम में लेना चाहते हैं।
इसके जवाब में एल्विश ने हाथ जोड़कर फैजल को धन्यवाद दिया और कहा, "धन्यवाद भाई, नाम बहुत बन गया है, अब बदनाम करने की बारी है।" इस प्रोमो वीडियो को एक तरफ जहां दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वही, कुछ लोग प्रोमो वीडियो को देख दोनों को 'छपरी' का टैग दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि बिग बॉस 17 का स्तर काफी गिर गया है, जो इन दोनों को वीकेंड के वार में बुलाया है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग लवकेश को विनर बता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अदनान शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @adnaan_07dz
बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख 'बिग बॉस ओटीटी 3' के पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बने हैं। घर के अंदर जाने से पहले, अदनान ने एक विशेष बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वह विशाल पांडे, नैजी और सना सुल्तान को जानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।