{"_id":"669e005ab078125d92027e06","slug":"deadpool-and-wolverine-actress-emma-corrin-wanted-to-pay-homage-to-previous-charles-xavier-actors-2024-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deadpool And Wolverine: एमा कोरिन-चार्ल्स जेवियर को देना चाहती हैं श्रद्धांजलि! 'डेडपूल एंड वूल्वरिन'....","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deadpool And Wolverine: एमा कोरिन-चार्ल्स जेवियर को देना चाहती हैं श्रद्धांजलि! 'डेडपूल एंड वूल्वरिन'....
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:25 PM IST
सार
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एमा कोरिन, मोरेना बेचरिन, रॉब डेलाने, लेस्ली उगम्स, करन सोन और मैथ्यू मैकफेडन नजर आएंगे। हाल ही में रेयान रेनॉल्ड्स ने अपनी आगामी फिल्म 'डेडपूल एंड वुलवरिन' का एक नया टीजर और पोस्टर शेयर कर दिया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
1 of 5
एमा कोरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@emmalouisecorrin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एमा कोरिन, मोरेना बेचरिन, रॉब डेलाने, लेस्ली उगम्स, करन सोन और मैथ्यू मैकफेडन नजर आएंगे। हाल ही में रेयान रेनॉल्ड्स ने अपनी आगामी फिल्म 'डेडपूल एंड वुलवरिन' का एक नया टीजर और पोस्टर साझा किया था, जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस बीच फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं एमा कोरिन ने चार्ल्स जेवियर को लेकर कई बातों से पर्दा उठाया है।
2 of 5
एमा कोरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@emmalouisecorrin
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''मैंने उन दोनों का अभिनय फिर से देखा। मुझे ऐसा करने में पहले काफी झिझक महसूस हो रही थी क्योंकि मैं सोच रही थी, 'क्या मैं उस किरदार के उतना करीब जा पाऊंगी। क्या मैं अभी भी इसे अपना बना पाऊंगी' लेकिन मुझे यह वाकई दिलचस्प लगा कि उन्होंने किसी ऐसे व्यक्ति को कैसे चित्रित किया जिसकी शक्ति उस टेलीपैथिक दुनिया में बहुत अलग है। मैं देखना चाहती थी कि क्या कोई ऐसा हिस्सा है जिसका मैं प्रयोग कर सकती हूं या उसे श्रद्धांजलि दे सकती हूं। प्रशंसकों को यह बहुत पसंद आएगा।''
3 of 5
एमा कोरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@emmalouisecorrin
बता दें स्टीवर्ट ने 2000 की 'एक्स-मैन' में टेलीपैथी चार्ल्स "प्रोफेसर एक्स" जेवियर की भूमिका निभाई थी, इससे पहले मैकएवॉय ने 2011 की रीबूट 'एक्स-मेन: फर्स्ट क्लास' में एक युवा संस्करण निभाया था। कॉमिक पुस्तकों में, चार्ल्स ने कैसंड्रा को गर्भ में ही मार डाला था क्योंकि उसे लगा कि वह बुरी है, लेकिन वह गर्भ से बाहर निकल गई और एक शरीर पाया। उसकी टेलीपैथिक डार्क शैडो बनकर, कैसंड्रा चार्ल्स से बदला लेने के लिए अपनी मानसिक शक्तियों का उपयोग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमा कोरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@emmalouisecorrin
'डेडपूल एंड वूल्वरीन' का मारवल के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के साथ लोगन का सात साल का वनवास खत्म होगा। 2017 में आई लोगन में वूल्वरीन की मौत दिखाई गई थी। हालांकि ट्रेलर आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस सुपरहीरो फिल्म की विलेन को लेकर है, जो 'डेडपूर और वूल्वरीन' दोनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
एमा कोरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@emmalouisecorrin
फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स एक बार फिर वेड विल्सन यानी डेडपूल के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, ह्यू जैकमैन फिर लोगन यानी वूल्वरिन के रोल में दिखाई देंगे। डिज्नी/ मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म 26 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बता दें 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।