Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Neha Kakkar joins Karan Johar Talent Management Agency filmmaker Shares Pics Said she is force to be reckoned
{"_id":"6694e213d35886a77408ebc5","slug":"neha-kakkar-joins-karan-johar-talent-management-agency-filmmaker-shares-pics-said-she-is-force-to-be-reckoned-2024-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: करण ने अपनी टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी में नेहा कक्कड़ का किया स्वागत, तस्वीरें साझा कर जताई खुशी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: करण ने अपनी टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी में नेहा कक्कड़ का किया स्वागत, तस्वीरें साझा कर जताई खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:17 PM IST
सार
2021 में अपनी स्थापना के बाद से धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी प्रतिभा के क्षेत्र में तेजी से उभरी है। डीसीए की स्थापना प्रसिद्ध फिल्म निर्माता करण जौहर र्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता और कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट के प्रबंध निदेशक बंटी सजदेह ने की थी।
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर और नेहा कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्ममेकर करण जौहर ने सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ अपने कई तस्वीरें साझा की हैं। करण ने तस्वीरें साझा कर नेहा कक्कड़ का अपनी टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी धर्मा कॉर्नरस्टोन में स्वागत किया है। डीसीए की स्थापना साल 2021 में हुई थी। करण ने नेहा के साथ तस्वीरें साझा कर उनके डीसीए में शामिल होने की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट साझा कर नेहा की प्रशंसा भी की है।
2 of 5
करण जौहर और नेहा कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर ने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'हमें नेहा कक्कड़ के हमारे डीसीए म्यूजिक परिवार में शामिल होने पर बेहद खुशी है। मैं नेहा को कई वर्षों से जानता हूं और जब बात म्यूजिक के क्षेत्र में टैलेंट और कड़ी मेहनत की आती है तो वह एक ताकत हैं। आगे बढ़ने के लिए कई रास्ते हैं, जो शक्ति, प्यार और संगीत से भरपूर हैं।'
2021 में अपनी स्थापना के बाद से धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी प्रतिभा के क्षेत्र में तेजी से उभरी है। डीसीए की स्थापना प्रसिद्ध फिल्म निर्माता करण जौहर, धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता और कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट के प्रबंध निदेशक बंटी सजदेह ने की थी। तीन वर्षों में एंजेसी ने कई प्रतिभाओं को सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर ने 2023 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से निर्देशन में अपनी वापसी की थी। हाल ही में उनकी फिल्म 'किल' ने 5 जलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इसके अलावा इसी साल उनकी फिल्म ‘कॉल मी बे’ भी दिसंबर में सिनेमाघरों का रुख करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने इसे लेकर एक बातचीत में कहा, 'मैंने कोविड के समय में बहुत सी बकवास चीजें और बहुत सारी ट्रोलिंग भी देखीं। उन सात सालों में लोगों ने मेरे बारे में, जो कुछ भी सामने आया, उसे लेकर एक धारणा बनाई। कोविड के दौरान काफी कठिन समय था, जब चीजें हो रही थीं और बॉलीवुड की आलोचना हो रही थी और मैं किसी तरह इन सबका पोस्टर बॉय बन गया था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।