फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने अंबानी को दी बेटे की शादी की बधाई, कहा- रिकॉर्ड तोड़ने वाली वेडिंग थी

Mon, 15 Jul 2024 01:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Jul 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha Congratulates Mukesh Ambani and Nita Ambani for Anant Radhika Wedding shares a note
अनंत- राधिका की शादी में सिन्हा परिवार - फोटो : एक्स @ShatruganSinha

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हुई। इस जोड़े की शादी में शामिल होने के लिए दुनिया भर से कई नामचीन हस्तियां पहुंचीं, वहीं कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए। फिर भी, उन्होंने हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को अपनी शुभकामनाएं देते अपने एक्स हैंडल हुए एक लंबा नोट लिखा।

Shatrughan Sinha Congratulates Mukesh Ambani and Nita Ambani for Anant Radhika Wedding shares a note
अनंत- राधिका की शादी में सिन्हा परिवार - फोटो : एक्स @ShatruganSinha

आज यानी 15 जुलाई को कुछ देर पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न की कई तस्वीरें साझा कीं, उन्होंने परिवार को अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक लंबा नोट लिखा, "यह महीना इवेंट्स से भरा रहा है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर की  शादी और उसके बाद 'द मोस्ट टॉक्ड अबाउट वेडिंग ऑफ द मिलेनियम' अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई।
 
Shatrughan Sinha Congratulates Mukesh Ambani and Nita Ambani for Anant Radhika Wedding shares a note
अनंत- राधिका की शादी में सिन्हा परिवार - फोटो : एक्स @ShatruganSinha

शत्रुघ्न ने लिखा, "यह कुल मिलाकर और सही मायने में रिकॉर्ड बनाने वाली और रिकॉर्ड तोड़ने वाली शादी थी, क्योंकि देश और दुनिया भर की फिल्म, खेल, सामाजिक और राजनीतिक दुनिया की जानी-मानी हस्तियां वहां मौजूद थीं।" उन्होंने आगे लिखा, "इस शानदार आयोजन का पूरा श्रेय नीता अंबानी, उनके पति और हमारे प्रिय मित्र मुकेश अंबानी और उनकी पूरी टीम को जाता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha Congratulates Mukesh Ambani and Nita Ambani for Anant Radhika Wedding shares a note
अनंत- राधिका की शादी में सिन्हा परिवार - फोटो : एक्स @ShatruganSinha

अभिनेता ने लिखा, "पहले के कमिटमेंट्स के कारण मैं वहां नहीं आ सका, लेकिन फिर भी मेरी पत्नी पूनम सिन्हा, मेरे बेटे लव सिन्हा, कुश सिन्हा और उनकी खूबसूरत पत्नी तरुणा सिन्हा सभी कार्यक्रमों में शामिल हुए और हमेशा की तरह अंबानी परिवार के आतिथ्य का आनंद लिया। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, प्यारे जोड़े और उनकी पूरी टीम को बधाई।"

विज्ञापन
Shatrughan Sinha Congratulates Mukesh Ambani and Nita Ambani for Anant Radhika Wedding shares a note
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : पीटीआई

तस्वीरों में उनकी पत्नी पूनम सिन्हा, बेटे लव सिन्हा और कुश की पत्नी तरुणा सिन्हा नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तरुणा को दीपिका पादुकोण के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है , उसके बाद सिन्हा परिवार की एक और तस्वीर में मुकेश अंबानी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-एक्शन का मजा, पृथ्वीराज सुकुमारन और सुधीर बाबू का होगा जलवा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed