फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma Show: नेटफ्लिक्स ने बताई कपिल शर्मा शो की सच्चाई, अभी कायम है दूसरे सीजन की उम्मीद

Sat, 04 May 2024 05:09 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 May 2024 05:09 PM IST
सार

विज्ञापन
Netflix has decided to continue airing of The Great Indian Kapil Show and Second season may also be released
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का जादू ओटीटी पर भले कतई नहीं चल पाया है, लेकिन नेटफ्लिक्स ने इस शो का प्रसारण इसके पहले सीजन में पूरा जारी रखने का फैसला किया है। बीते तीन दिन से मुंबई फिल्म जगत में लगातार चर्चाएं रही हैं कि ये शो बीच में ही बंद होने जा रहा है, लेकिन नेटफ्लिक्स के मुताबिक इस शो के अभी पहले सीजन की शूटिंग पूरी हुई है। शो का दूसरा सीजन आने की उम्मीद कायम है लेकिन, इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

Netflix has decided to continue airing of The Great Indian Kapil Show and Second season may also be released
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों कलर्स टीवी के एक अंताक्षरी कार्यक्रम का मेजबान बनने की कोशिश में हैं, लेकिन उनकी घटती ब्रांड वैल्यू को देखते हुए मनोरंजन बाजार में काफी हलचल है। स्टैंड अप कॉमेडियन से शो होस्ट और फिर कार्यक्रम निर्माता बने कपिल शर्मा के ओटीटी गेम प्लान पहला सीजन पूरा हो चुका है। उनके नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को दूसरे सीजन की मंजूरी देने का फैसला अभी नेटफ्लिक्स ने नही किया है लेकिन इसकी उम्मीद अब भी कायम है।

Netflix has decided to continue airing of The Great Indian Kapil Show and Second season may also be released
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स के मुताबिक ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के पहले सीजन का आखिरी एपिसोड शूट हो चुका है और उसके बाद ही शो के सेट को हटाना शुरू कर किया गया। नेटफ्लिक्स ने ये जानकारी तो नहीं दी कि इस शो के लिए इसके कलाकारों को फीस कितनी दी गई, लेकिन सूत्र यही बताते हैं कि इस शो के लिए कपिल शर्मा को करीब पांच करोड़ रुपये प्रति शो के हिसाब से भुगतान किया गया है, जबकि शो में जिस अभिनेता सुनील ग्रोवर की सबसे ज्यादा तारीफ हुई, उन्हें सिर्फ 25 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिले हैं।
Rupali Ganguly: 'उन्हें स्मृति ईरानी से प्रेरणा लेनी चाहिए', 'अनुपमा' के राजनीति में आने से खुश हैं राजन शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix has decided to continue airing of The Great Indian Kapil Show and Second season may also be released
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ को लेकर बीते तीन दिन से मनोरंजन बाजार में लगातार ये खबरें रही हैं कि ये शो बीच में ही बंद हो रहा है। लेकिन, इस हंगामे को देखते हुए नेटफ्लिक्स ने इस शो का पहला सीजन पूरा प्रसारित करने का फैसला किया है। हर शनिवार को प्रसारित होने वाले इस शो को 13 एपिसोड की अभी तक मंजूरी मिली है और शो के बाकी बचे एपिसोड भी हर शनिवार को पहले की तरह प्रसारित होते रहेंगे।
Bhaiyya Ji: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे 'भैया जी', नए पोस्टर में खतरनाक अंदाज में दिखे मनोज बाजपेयी

विज्ञापन
Netflix has decided to continue airing of The Great Indian Kapil Show and Second season may also be released
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स के मुताबिक ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ऐसी पहली भारतीय वेब सीरीज बन गई है, जिसने उसकी ग्लोबल लिस्ट के अंग्रेजी से इतर कार्यक्रमों की टॉप 10 सूची में चार हफ्तों से लगातार जगह बनाए रखी। शो को लेकर मिली नकारात्मक प्रतिक्रियाओं से हालांकि ओटीटी भी परेशान रहा है और शो में क्या क्या कमियां रहीं, इसे लेकर देश में विस्तृत रूप से सर्वे भी किया गया। शो से लोगों को जोड़ने के लिए कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर उत्तर भारत में घर-घर घूमते रहे हैं।
Dharmendra Deol: लकीर के फकीरों पर हीमैन का तंज, क्रिप्टक पोस्ट साझा कर बोले- 'लकीर खींचना मुझे आता नहीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed