फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nora Fatehi: 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से लेकर 'रोर' तक इन फिल्मों में नोरा ने की अदाकारी, लोगों को भाए सभी अवतार

Sun, 16 Mar 2025 10:42 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Mar 2025 10:42 AM IST
सार

Be Happy: हाल ही में डांसर नोरा फतेही की फिल्म 'बी हैप्पी' रिलीज हुई है। इस फिल्में वह डांसर बनी हैं। नोरा ने इससे पहले भी कई फिल्मों अदाकारी की है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Nora Fatehi as an actress in be happy here is her films like roar bhuj crakk and street dancer 3d
नोरा फतेही - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही की अदाकारी से सजी फिल्म 'बी हैप्पी' 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक सिंगल पिता पर आधारित है। फिल्म में नोरा फतेही ने अदाकारी की है। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक पिता का रोल निभाया है, तो वहीं नोरा ने एक डांसर का किरदार अदा किया है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि नोरा फतेही ने इससे पहले किन फिल्मों में अदाकारी की है। 
Nora Fatehi as an actress in be happy here is her films like roar bhuj crakk and street dancer 3d
नोरा फतेही - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
क्रैक; जीतेगा तो जिएगा
'क्रैक' फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। ये स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया था। फिल्म में विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही थीं। फिल्म में उन्होंने एक्शन किया है। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
Nora Fatehi as an actress in be happy here is her films like roar bhuj crakk and street dancer 3d
नोरा फतेही - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
स्ट्रीट डांसर थ्री डी
'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, और नोरा फतेही थीं। नोरा फतेही ने 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' में भी एक डांसर की भूमिका निभाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nora Fatehi as an actress in be happy here is her films like roar bhuj crakk and street dancer 3d
नोरा फतेही - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरबन
'रोर' फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन कमल सदाना ने किया था। फिल्म पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में बाघों पर बनी है। फिल्म में नोरा फतेही ने अदाकारी की थी। नोरा फतेही की यह पहली फिल्म थी।
विज्ञापन
Nora Fatehi as an actress in be happy here is her films like roar bhuj crakk and street dancer 3d
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi
मडगांव एक्सप्रेस
'मडगांव एक्सप्रेस' फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल खेमू ने किया था। नोरा फतेही ने 'मडगांव एक्सप्रेस' में एक मजेदार हास्य भूमिका निभाई। फिल्म में नोरा के अलावा दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और उपेंद्र लिमये ने अहम किरदार निभाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed