{"_id":"6881d0ad430995386909dbc1","slug":"nushrratt-bharuccha-spoke-about-discrimination-in-bollywood-industry-says-we-do-not-get-chance-2025-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nushrratt Bharuccha: इंडस्ट्री में भेदभाव पर बोलीं नुसरत भरूचा, कहा- 'पांच मिनट वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nushrratt Bharuccha: इंडस्ट्री में भेदभाव पर बोलीं नुसरत भरूचा, कहा- 'पांच मिनट वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए...
Thu, 24 Jul 2025 11:50 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:50 AM IST
सार
Nushrratt Bharuccha On Bollywood: नुसरत भरूचा ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री में भेदभाव पर बोली हैं। उनके मुताबिक महिलाओं यहां संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन
नुसरत भरूचा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सैलरी और सुविधाओं को लेकर भेदभाव पर बात की है। अब नुसरत भरूचा ने भी इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने हाल ही में कहा है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ अलग ही व्यवहार होता है। उनका कहना है कि पुरुषों के लिए सेट पर अच्छा वॉशरूम सेट से लेकर अच्छी वैनिटी वैन होती है। हालांकि महिलाओं के लिए सुविधाओं में कमी रहती है।
नुसरत भरूचा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha
जितने विकल्प हीरो को मिलते हैं हमें नहीं मिलते
नुसरत ने हाल ही में नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में बताया है 'जैसे ही बंदा हिट देता, वह इनसाइडर हो या आउटसाइडर इससे फर्क नहीं पड़ता है। उसे तुरंत पांच फिल्में मिल जाएंगी। हालांकि महिलाओं कों संघर्ष करते रहना पड़ता है। मैं 'प्यार का पंचनामा (2011)' से यह बात बोलती आ रही हूं। बस, आपको मौके की जरूरत होती है। जितने ऑप्शंस हीरो को मिल जाते हैं। उतने हमें नहीं मिलते।'
नुसरत ने हाल ही में नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में बताया है 'जैसे ही बंदा हिट देता, वह इनसाइडर हो या आउटसाइडर इससे फर्क नहीं पड़ता है। उसे तुरंत पांच फिल्में मिल जाएंगी। हालांकि महिलाओं कों संघर्ष करते रहना पड़ता है। मैं 'प्यार का पंचनामा (2011)' से यह बात बोलती आ रही हूं। बस, आपको मौके की जरूरत होती है। जितने ऑप्शंस हीरो को मिल जाते हैं। उतने हमें नहीं मिलते।'
नुसरत भरूचा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha
5 मिनट वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए लेती थी इजाजत
इसी बातचीत में नुसरत ने आगे कहा 'एक वक्त था जब मैं पूछती थी कि क्या पांच मिनट के लिए हीरो की वैनिटी इस्तेमाल कर सकती हूं? वह यहां नहीं है क्या मैं वाशरुम इस्तेमाल कर लू? हालांकि मैं उस वक्त शिकायत नहीं करती थी। मैं खुद से कहती थी कि मैं खुद को ऐसी जगह लाउंगी जहां चीजें अपने आप मिलें।'
यह खबर भी पढ़ें: Randeep Hooda: 'नया करने को लेकर पेट में आग जलती है...' अपकमिंग फिल्मों को लेकर रणदीप हुड्डा ने कही ऐसी बात
इसी बातचीत में नुसरत ने आगे कहा 'एक वक्त था जब मैं पूछती थी कि क्या पांच मिनट के लिए हीरो की वैनिटी इस्तेमाल कर सकती हूं? वह यहां नहीं है क्या मैं वाशरुम इस्तेमाल कर लू? हालांकि मैं उस वक्त शिकायत नहीं करती थी। मैं खुद से कहती थी कि मैं खुद को ऐसी जगह लाउंगी जहां चीजें अपने आप मिलें।'
यह खबर भी पढ़ें: Randeep Hooda: 'नया करने को लेकर पेट में आग जलती है...' अपकमिंग फिल्मों को लेकर रणदीप हुड्डा ने कही ऐसी बात
विज्ञापन
विज्ञापन
नुसरत भरूचा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nushrrattbharuccha
बिजनेस क्लास में चलती हैं नुसरत
नुसरत भरूचा ने बताया कि एक बार उन्हें फिल्म में छोटा रोल मिला था। उनके साथी अभिनेता को बिजनेस क्लास की टिकट मिली लेकिन उन्हें इकोनॉमी क्लास की। उनके साथियों ने उन्हें बिजनेस क्लास में बैठने के लिए कहा लेकिन वह नहीं आईं। आज वह बिजनेस क्लास में ही सफर करती हैं।

नुसरत भरूचा का काम
हाल ही में नुसरत भरूचा फिल्म 'छोटी 2' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ सोहा अली खान भी थीं। इसके निर्देशक विशाल फुरिया थे। इसके निर्माता भूषण कुमार और कृष्ण कुमार थे। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था।
नुसरत भरूचा 'एलएसडी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों मे नजर आ चुकी हैं।