{"_id":"6991d540e1ca684c4f01f36f","slug":"o-romeo-box-office-collection-day-3-know-total-earning-of-shahid-kapoor-film-2026-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"O Romeo Collection: 'ओ रोमियो' को वीकएंड का कितना मिला फायदा? तीसरे दिन इन फिल्मों पर पड़ी भारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
O Romeo Collection: 'ओ रोमियो' को वीकएंड का कितना मिला फायदा? तीसरे दिन इन फिल्मों पर पड़ी भारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:46 PM IST
सार
O Romeo Box Office Collection Day 3: फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में चल रही बाकी फिल्मों पर भारी पड़ रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने वीकएंड पर कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
ओ रोमियो
- फोटो : अमर उजाला
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज था। रिलीज के बाद इसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिखा। आज फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आने लगा है। आइए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' का रविवार का कलेक्शन
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 6.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर इसने 12.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.76 करोड़ रुपये हो गया है।

तू या मैं, मर्दानी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों पर पड़ रही भारी
फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'तू या मैं' पर भारी पड़ रही है। 'तू या मैं' ने आज खबर लिखे जाने तक सिर्फ 51 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 'ओ रोमियो' की वजह से सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' पर भी असर पड़ा है। आज 'मर्दानी 3' ने 82 लाख और 'बॉर्डर 2' ने 1.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
O Romeo Review: ‘उस्तरा’ को ‘रोमियो’ बनाने में थोड़ा चूके विशाल भारद्वाज; शाहिद पर भारी पड़े अविनाश और नाना

ओ रोमियो फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। इसमें शाहिद कपूर ने उस्तरा का किरदार निभाया है। जबकि तृप्ति डिमरी अफशा के रोल में नजर आई हैं।

ओ रोमियो'
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है फिल्म की कहानी?
'ओ रोमियो' एक बदले की कहानी है। फिल्म की कहानी 1995 के मुंबई पर आधारित है। जहां उस्तरा (शाहिद कपूर) आईबी ऑफिसर खान (नाना पाटेकर) के लिए काम करता है। खान उस्तरा को गैंगस्टर्स को मारने के लिए पैसे देता है। एक दिन अफ्शा (तृप्ति डिमरी) उस्तरा को कई लोगों को मारने के लिए सुपारी देती है। वह ऐसा क्यों करती है, यह फिल्म देखने पर पता चलेगा।