फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Diwas 2024: हिंदी दिवस पर जानें उन सितारों के बारे में, जिनकी हिंदी है बेहद शानदार

Sat, 14 Sep 2024 09:02 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:02 AM IST
विज्ञापन
On Hindi Diwas 2024 know about the actors who are good in hindi including Amitabh Bachchan Pankaj Tripathi
हिंदी पर मजबूत पकड़ रखते हैं ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

हमारे देश में हिंदी सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा है। यह दुनिया की पांच सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। यही वजह है कि देश में हिंदी फिल्मों का दर्शक वर्ग भी काफी बड़ा है। हिंदी फिल्मों के कलाकारों को देशभर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस भाषा के प्रचार प्रसार में फिल्मी कलाकारों का भी एक अहम योगदान है। अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारों ने हिंदी फिल्मों को दक्षिण भारत के उन दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय बनाया, जहां हिंदी की समझ रखने वाले दर्शक न के बराबर थे। हालांकि, आज के वक्त में तस्वीर काफी बदली है, देशभर में हिंदी को काफी ज्यादा बोला और समझा जाने लगा है। आज इस लेख में हम बात करेंगे उन अभिनेताओं के बारे में, जिनकी हिंदी पर मजबूत पकड़ है। 

On Hindi Diwas 2024 know about the actors who are good in hindi including Amitabh Bachchan Pankaj Tripathi
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन
इस क्रम में सबसे पहला नाम आता है, हिंदी फिल्मों के महानायक कहे जाने वाले कलाकार अमिताभ बच्चन का। अमिताभ को हिंदी फिल्मों के प्रचार प्रसार करने का एक अहम कारक माना जाता है। वह मशहूर कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन के पुत्र हैं, लिहाजा हिंदी पर उनकी पकड़ स्वाभाविक है। वह अपनी फिल्मों की कहानी हिंदी में ही पढ़ना पसंद करते हैं। इसके अलावा वह टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति शो में भी धाराप्रवाह हिंदी बोलते हैं, जो सुनने में काफी आकर्षक लगता है। 

On Hindi Diwas 2024 know about the actors who are good in hindi including Amitabh Bachchan Pankaj Tripathi
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

अनुपम खेर
अनुपम खेर हिंदी फिल्मों के वरिष्ठ कलाकार हैं। उन्होंने अपने अभिनय से फिल्म जगत में काफी सम्मान कमाया है। उन्होंने बीते कई दशक से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। हिंदी फिल्मों में उनका योगदान काफी ज्यादा अहम है। अनुपम हिंदी भाषा पर बेहद मजबूत पकड़ रखते हैं। उन्हें बेहद सरलता और बेबाकी से हिंदी में अपने संवाद बोलने के लिए जाना जाता है। अनुपम खेर कई टीवी शो में भी बेधड़क हिंदी बोलते नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
On Hindi Diwas 2024 know about the actors who are good in hindi including Amitabh Bachchan Pankaj Tripathi
आशुतोष राणा - फोटो : इंस्टाग्राम @ashutosh_ramnarayan

आशुतोष राणा
आशुतोष राणा हिंदी फिल्मों के दिग्गज कलाकार हैं। उन्होंने लगातार अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने खलनायकी से लेकर कई चरित्र भूमिकाएं भी की हैं। आशुतोष हिंदी के अलावा कुछ अन्य भाषाओं के भी जानकार हैं। हालांकि, हिंदी पर उनकी पकड़ काफी मजबूत और अनूठी है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लगातार हिंदी भाषा में कविताएं और किस्से साझा किया करते हैं। आशुतोष अक्सर कई मौके पर हिंदी से जुड़े सांस्कृतिक मंचो पर नजर आते हैं, जहां उन्होंने अपनी शुद्ध हिंदी से सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर जाते हैं।
शिल्पा की इस फिल्म के लिए सलमान खान ने ली थी एक रुपये की फीस


 
विज्ञापन
On Hindi Diwas 2024 know about the actors who are good in hindi including Amitabh Bachchan Pankaj Tripathi
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा का चर्चित और लोकप्रिय नाम हैं। उनके द्वारा निभाए गए कई किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में रचे-बसे हैं। मनोज फिल्मों में अपनी शानदार संवाद अदायगी के लिए जाने जाते हैं। हिंदी भाषा पर उनकी पकड़ बेहद लाजवाब है। वह जब भी पर्दे पर अपने किरदार में नजर आते हैं, तो उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि उस किरदार के साथ वह अपने संवादों को बोलने में भी काफी विविधता लाते हैं। कुछ समय पहले ही वह फिल्म 'भैया जी' में नजर आए थे, जिसमें वह हिंदी में काफी बेहतरीन संवाद बोलते नजर आए थे। 
Manoj Tiwari: पंकज त्रिपाठी के घर बप्पा के दर्शन को पहुंचे मनोज तिवारी, बोले- उनका निमंत्रण मेरे लिए सम्मान है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed