फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anubhav Sinha: 'रा.वन' के 13 साल पूरे होने पर अनुभव सिन्हा ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस ने कर डाली सीक्वल की मांग

Sun, 27 Oct 2024 12:00 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:00 AM IST
सार

Ra.One 13th anniversary: शाहरुख खान की अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'रा. वन' के 13 साल पूरे होने पर निर्देशक ने एक भावुक पोस्ट साझा कर आभार जताया है। इस पर फैंस ने प्रतिक्रियाएं देते हुए उनसे सीक्वल की मांग रखी है। 

विज्ञापन
On Ra.One 13th anniversary director Anubhav Sinha shares a heartfelt tribute to Shah Rukh Khan and fans
अनुभव सिन्हा-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने करियर में कई तरह की फिल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी की हैं, जिन्हें उस समय के हिसाब से प्रयोगात्मक बताया गया, लेकिन बाद में वो फिल्में कल्ट की श्रेणी में गिनी गईं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म है निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित 'रा.वन'। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। अब, इस फिल्म की रिलीज को 13 साल बीत जाने पर सिन्हा ने शाहरुख खान के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

On Ra.One 13th anniversary director Anubhav Sinha shares a heartfelt tribute to Shah Rukh Khan and fans
अनुभव सिन्हा, रावन - फोटो : इंस्टाग्राम @anubhavsinhaa

'रा.वन' के 13 साल पूरे होने पर अनुभव सिन्हा ने जताया आभार
अनुभव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर रा.वन के सेट से एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इसमें शाहरुख खान एक स्टंट के लिए खुद को तैयार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में अनुभव सिन्हा ने न सिर्फ निर्देशन किया, बल्कि इसे लिखा भी है। दिल को छू लेने वाले इस पोस्ट में निर्देशक ने लिखा, "इस फिल्म का और इस आदमी का हमेशा आभारी रहूंगा। दोनों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। तेरह साल हो गए। खुशी है कि लोग अभी भी फिल्म का जश्न मनाते हैं। शाहरुख की टीम को धन्यवाद। आप सभी को प्यार।"

On Ra.One 13th anniversary director Anubhav Sinha shares a heartfelt tribute to Shah Rukh Khan and fans
अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फैंस ने जताई सीक्वल की इच्छा 
निर्देशक द्वारा ये पोस्ट साझा करते ही फैंस ने भी तुरंत प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। एक फैन ने लिखा, "रा.वन अपने समय से बहुत आगे थी।"  वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, "13 साल पहले, इसमें बहुत बढ़िया एनिमेशन और एक सच्चे सुपरहीरो वाली फील थी।" एक अन्य फैन ने फिल्म के सीक्वल के बारे में जिज्ञासा व्यक्त करते हुए लिखा, "पूरा देश जानना चाहता है कि पार्ट 2 कब आ रहा है?  यह मेरे जैसे शाहरुख के प्रशंसकों के लिए एक महत्वपूर्ण सवाल है।" 
ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मोहसिन खान को मिली थी प्रसिद्धी

विज्ञापन
विज्ञापन
On Ra.One 13th anniversary director Anubhav Sinha shares a heartfelt tribute to Shah Rukh Khan and fans
अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
साइंस फिक्शन सुपरहीरो फिल्म है 'रा. वन'
बता दें कि  रा.वन 2011 की एक भारतीय साइंस फिक्शन सुपरहीरो फिल्म थी। इस फिल्म में मनुष्य और मशीन तथा तकनीक और नैतिकता के बीच रोमांचक टकराव दिखाया गया था। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान द्वारा दोहरी भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में एक्शन, स्पेशल इफेक्ट्स और एक पारिवारिक कहानी का मिश्रण था, जिसे साइंस-फिक्शन का जामा पहना कर पेश किया गया था। फिल्म में अर्जुन रामपाल नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। ये एक वीडियो गेम का विलेन होता है, जो गेम से बाहर वास्तविक दुनिया में आ जाता है। 
Ajay-Kartik: जानें कोविड के बाद आईं अजय-कार्तिक की फिल्मों का हाल, इस दिवाली टकराएंगी दोनों की फिल्में
 
विज्ञापन
On Ra.One 13th anniversary director Anubhav Sinha shares a heartfelt tribute to Shah Rukh Khan and fans
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान 
बात करें अनुभव सिन्हा के वर्क फ्रंट की, तो उनकी हालिया वेब सीरीज 'आईसी 814: द कांधार हाइजैक' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसे काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा। वहीं, शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन भी नजर आने वाले हैं। 
Rakt Bramhand: सिंहासन के लिए भिड़ेंगे अली फजल-आदित्य रॉय कपूर, जानें किससे प्रेरित है राज एंड डीके की सीरीज?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed