फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars 2024: ऑस्कर अवार्ड में दिखाया गया 'आरआरआर' का यह खास सीन, मेकर्स ने कहा- यह हमारे लिए खास पल था

Mon, 11 Mar 2024 11:34 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
Oscars 2024 Jr NTR Ram Charan starrer RRR gets special mention for greatest stunt in cinema know details
ऑस्कर 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर अवार्ड 2024 की घोषणा हो चुकी है। 96वें अकादमी अवार्ड समारोह में अभिनेताओं, निर्देशकों और अन्य कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, समारोह में एसएस राजामौली की 2022 की पीरियड एक्शन फिल्म आरआरआर का भी जिक्र किया गया। गौरतलब है कि बीते साल 'आरआरआर' ने ऑस्कर के ओरिजलन गीत की कैटेगरी के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

Oscars 2024 Jr NTR Ram Charan starrer RRR gets special mention for greatest stunt in cinema know details
RRR - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर 2024 कार्यक्रम के दौरान सिनेमा में खतरनाक स्टंट दृश्यों के लिए कालाकारों और फिल्मों का खास जिक्र किया और वीडियो भी दिखाई गई, जिसको में हॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और राम चरण की 'आरआरआर' का भी जिक्र किया गया। आरआरआर की ऑफिशियल एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में फिल्म का गाना 'नाटू-नाटू' भी प्ले किया गया।
 



 

Oscars 2024 Jr NTR Ram Charan starrer RRR gets special mention for greatest stunt in cinema know details
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो शेयर करते मेकर्स ने लिखा ऑस्कर 2024 में हमारे लिए एक छोटा सा सरप्राइज। हमें इस बात की खुशी है कि ऑस्कर अवार्ड में दुनिया के सबसे महान स्टंट दृश्यों के लिए 'आरआरआर' के एक्शन दृश्यों को भी शामिल किया गया। मालूम हो कि 2022 की पीरियड एक्शन फिल्म 'आरआरआर' को दुनियाभर में दर्शकों ने पसंद किया।
 

Sunday Box Office: दर्शकों पर खूब चला 'शैतान' का जादू, रविवार को 'लापता लेडीज' ने भी दिखाया दम
विज्ञापन
विज्ञापन
Oscars 2024 Jr NTR Ram Charan starrer RRR gets special mention for greatest stunt in cinema know details
RRR - फोटो : social media
फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की दोस्ती की कहानी दिखाई गई थी। जो ब्रिटिश शासको के खिलाफ जंग शुरू करते हैं। फिल्म में  जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका के अलावा आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे।

Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी ने बदल दिया जीवन', अदा शर्मा ने किया खुलासा, अब बस्तर के साथ हैट्रिक की है तैयारी


 
विज्ञापन
Oscars 2024 Jr NTR Ram Charan starrer RRR gets special mention for greatest stunt in cinema know details
RRR - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, राम चरण और जूनियर एनटीआर के आगामी फिल्मों की बात करे तो दोनों सितारों की कई मेगा एक्शन फिल्में लाइनअप है। राम चरण वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग पर काम कर रहे हैं, जिसे शंकर निर्देशित कर रहे है। यह राम चरण की पहली तेलुगु फिल्म हैं। इसमें एसजे सूर्या, कियारा आडवाणी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। वहीं, जूनियर एनटीआर फिल्म 'देवारा' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में होगी। यह फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Divya Dutta: दिव्या दत्ता ने रिजेक्शन के दिनों को किया याद, सेट पर पहुंचने के बाद कर दिया गया था फिल्म से बाहर
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed