'पंचायत 3' रिलीज हो चुकी है। फुलेरा गांव वासी एक बार फिर नई कहानी के साथ दर्शकों तक पहुंच चुके हैं। पिछले काफी वक्त से प्राइम वीडियो की इस चर्चित सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ था। आज जब रिलीज हो गई है तो इस पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आने लगी हैं। यह सीरीज आज 28 मई को रिलीज हुई है। और इसकी रिलीज से एक रात पहले खूब मजेदार मीम्स देखने को मिले।
Panchayat 3 X Review: 'पंचायत 3' की रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, जानें क्या कह रहे नेटिजन्स?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में इस बार भी रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सानविका, आसिफ खान, चंदन रॉय, फैसल मलिक और दुर्गेश कुमार नजर आए हैं। क्रिटिक्स से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सीरीज देख चुके लोग अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। लोग यह सवाल करते नजर आ रहे हैं कि क्या प्राइम वीडियो आज क्रैश हुआ?
सोशल मीडिया पर इस सीरीज को लेकर एक्साइटमेंट नजर आ रही है। इस सीरीज का दूसरा सीजन आखिर में इमोशनल था। इसमें प्रहलाद पांडे ने अपने बेटे को खो दिया था। वहीं, अब उन्हें इस बार हंसता-मुस्कुराता देख, फैंस को कुछ तसल्ली हुई है। जिन लोगों ने सीरीज देखनी शुरू नहीं की है उनका सबसे बड़ा सवाल ये है कि सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी क्या मोड़ लेगी?
Chaiye Suru Karte Hein 🙋#Panchayat3 @PrimeVideoIN @TVFPitchers pic.twitter.com/aGwCw10fpQ Aje har ek insan pralhad cha ke jese lad raha hai ek eklepan se…. @malikfeb kya bakhubhi bataya hai apne ise ek lepan ko #Panchayat pic.twitter.com/ge9lZo1io3
इस सीरीज को कुछ दर्शकों ने रातभर में देखकर निपटा दिया। वे मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पिताजी सुबह-सुबह उठने पर मेरी तारीफ करते हुए और मैं रात भर सोया नहीं हूं और अभी भी जाग रहा हूं'। कुछ लोग मोटिवेशन मोड में आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिस दिन आप अपनी जिंदगी के बिनोद और बनराकस को पहचान जाओगे, जिंदगी की पंचायत सुलझ जाएगी'।
और मैं जो पूरी रात #पंचायत 3 देख रहा था....#Panchayat #Panchayat3OnPrime#PanchayatOnPrime #Panchayat3 @TheViralFever @ArunabhKumar @StephenPoppins #ChandanKumar @uncle_sherry @vijaykoshy @Farjigulzar #RaghubirYadav @Neenagupta001 @chandanroy77 @malikfeb @Sanvikka #PankajJha pic.twitter.com/bYJR0OG9vc
जिन लोगों ने अभी सीरीज देखनी शुरू नहीं की, वे भी दिलचस्प अंदाज में पोस्ट साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चलिए शुरू करते हैं पंचायत'। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ लोगों को पंचायत का इंतजार एंटरटेनमेंट के लिए है तो कुछ लोगों को पंचायत का इंतजार इसलिए है कि नए मीम्स के लिए नया टैम्पलेट्स मिल सकें'। इस बार के सीजन में मारपीट वाली घटना दिखाई गई है। सचिव और विधायक के बीच मार-पिटाई देखने को मिली है।
People waiting for #Panchayat3, just for entertainment. 😸
नया सचिव आ गया है, और विधायकजी का हाथ है सिर पर, और आते ही मिल लिया बनराकस से😬😬#Panchayat pic.twitter.com/p5HqfcIy0d नया सचिव आ गया है, और विधायकजी का हाथ है सिर पर, और आते ही मिल लिया बनराकस से😬😬#Panchayat pic.twitter.com/p5HqfcIy0d
Memers waiting for #Panchayat3, for 'New Meme Templates' 😎✅ pic.twitter.com/roovAsngLr