फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paresh Rawal: 'अंदाज अपना अपना' से लेकर 'दिलवाले' तक, इन फिल्मों में निगेटिव किरदार में खूब जमे परेश रावल

Mon, 26 May 2025 10:50 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 26 May 2025 10:50 AM IST
सार

Paresh Rawal Negative Roles: 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने का एलान करने के बाद परेश रावल सुर्खियों में हैं। ऐसे में जानते हैं कि वह किन फिल्मों में निगेटिव किरदार में जमे हैं।

विज्ञापन
Paresh Rawal Best Negative Roles Andaz Apna Apna Hera Pheri Chup Chup Ke Table No 21 Welcome
परेश रावल - फोटो : यूट्यूब

अभिनेता परेश रावल इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एलान किया है कि वह फिल्म 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं होंगे। 'हेरा फेरा' फ्रेंचाइजी की फिल्मों में परेश रावल के किरदार को काफी पसंद किया गया। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि परेश रावल बॉलीवुड की किन फिल्मों में निगेटिव किरदार में खूब जमे हैं।

Paresh Rawal Best Negative Roles Andaz Apna Apna Hera Pheri Chup Chup Ke Table No 21 Welcome
परेश रावल - फोटो : यूट्यूब

टेबल नंबर 21
साल 2013 में आई यह फिल्म रैगिंग पर आधारित है। फिल्म में परेश रावल के अलावा राजीव खंडेलवाल और टीना देसाई हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म में जिस तरह से परेश रावल रैगिंग करने वाले एक जोड़े को सबक सिखाते हैं वह बहुत रोमांचक है। फिल्म की काफी तारीफ हुई थी। 

Paresh Rawal Best Negative Roles Andaz Apna Apna Hera Pheri Chup Chup Ke Table No 21 Welcome
परेश रावल - फोटो : यूट्यूब

अंदाज अपना अपना
साल 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी दो दोस्तों पर आधारित है। दोनों एक अमीर लड़की से शादी करना चाहते हैं। फिल्म में परेश रावल ने तेजा उर्फ श्याम गोपाल बजाज का किरदार निभाया है, जो काफी रोचक है। इस फिल्म की काफी सराहना हुई थी। फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: Paresh Rawal: परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' के कानूनी पेंच पर की बात, कहा- वकील ने जवाब भेज दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal Best Negative Roles Andaz Apna Apna Hera Pheri Chup Chup Ke Table No 21 Welcome
परेश रावल - फोटो : यूट्यूब

दिलवाले
'दिलवाले' फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि अजय देवगन को हत्या के झूठे मामले में फंसाया जाता है, तो वह अपना मानसिक संतुलन खो देता है और पागलखाने भेज दिया जाता है। हालांकि एक पुलिसवाला उसकी मदद करता है। फिल्म में परेश रावल ने निगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म में उनके किरदार मामा ठाकुर को काफी पसंद किया गया।

विज्ञापन
Paresh Rawal Best Negative Roles Andaz Apna Apna Hera Pheri Chup Chup Ke Table No 21 Welcome
परेश रावल - फोटो : यूट्यूब

बड़े मियां छोटे मियां
बड़े मियां छोटे मियां फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी चोर पुलिस पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा हैं। दोनों पुलिसवाले हैं लेकिन उनके लिए तब मुसीबत खड़ी हो जाती है जब उनके जैसे दिखने वाले दो चोर चोरी करते हैं। फिल्म में परेश रावल ने जोरावर का किरदार निभाया है। इसमें वह निगेटिव किरदार में खूब जमे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed