पवन कल्याण साउथ फिल्मों के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता हैं। फैंस उन्हें पावर स्टार के नाम से बुलाते हैं। अभिनेता के फैंस उनपर जान छिड़कते हैं। पवन कल्याण का असली नाम कोनिडाला कल्याण कुमार है। पवन नाम के पीछे दिलचस्प किस्सा है कि उन्हें मार्शल आर्ट में अच्छे प्रदर्शन के बाद इशिन-रयू कराटे एसोसिएशन द्वारा 'पवन' की उपाधि दी गई थी। अभिनेता कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हैं। फिल्मों के अलावा पवन कल्याण ने राजनीति में भी बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस वजह से उनकी व्यस्तता भी काफी बढ़ गई है। कई रिपोर्ट्स में अंदाशा जताया जा रहा है कि इसका असर उनकी आगामी फिल्मों पर भी पड़ने वाला है। उनकी कई आगामी फिल्मों की रिलीज में देरी हो सकती है। आज हम बात करेंगे पवन कल्याण की उन आगामी फिल्मों का, जिनका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Pawan Kalyan's Upcoming Movies: पवन कल्याण की फिल्मों का बढ़ सकता है इंतजार, इन फिल्मों में आने वाले हैं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हरि हर वीर मल्लू'
पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' एक पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसका निर्देशन कृष जगरलामुडी ने किया है। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। मेगा सूर्या प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है। इस साल मई में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा निधि अग्रवाल और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। बॉबी इस फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार अदा कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। हालांकि, कहा जा रहा है कि फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली है।
'ओजी'
पवन कल्याण की आगामी फिल्मों में से एक फिल्म है 'ओजी'। यह एक आगामी तेलुगु गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे सुजीत द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म को निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से इमरान तेलुगु फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा दिसंबर 2022 में की गई थी, जिसकी शूटिंग अप्रैल 2023 से मुंबई में शुरू हुई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी।
'पीएसपीके 29'
पवन कल्याण और निर्देशक सुरेंदर रेड्डी साथ मिलकर फिल्म 'पीएसपीके 29' लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। राम तल्लूरी एसआरटी एंटरटेनमेंट के तहत इस फिल्म का निर्माण करने वाले हैं। पवन कल्याण के जन्मदिन पर निर्माताओं द्वारा इस फिल्म की घोषणा की गई थी, जिसमें बताया गया था कि इसका निर्माण बड़े स्तर पर किया जाने वाला है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वक्कंथम वामसी द्वारा लिखित ये फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर होने वाली है। फिल्म का अभी स्थायी शीर्षक तय नहीं किया गया है।
Love Sitara Poster: शोभिता धुलिपाला की 'लव सितारा' का नया पोस्टर जारी, दिखी तारा के बिखरते परिवार की झलक
'उस्ताद भगत सिंह'
'उस्ताद भगत सिंह' को हरीश शंकर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म का निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया गया है। तेलुगु भाषा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ श्रीलीला, आशुतोष राणा, नवाब शाह आदि कलाकार भी नजर आने वाले हैं। इस साल 19 मार्च को फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें वह काफी दमदार एक्शन अंदाज में नजर आए हैं। पवन कल्याण और हरीश शंकर दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'गब्बर सिंह' में साथ काम किया था। फिल्म की रिलीज डेट 27 दिसंबर 2024 बताई गई है।
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर शेयर की प्रशंसक भाविन पटेल की फोटो, बोलीं- अंत भला तो सब भला