{"_id":"66e6d2dfbb859723ed0e29ad","slug":"deepika-padukone-discharged-from-hospital-changed-her-instagram-bio-write-feed-burp-sleep-repeat-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: मां बनते ही दीपिका की जिंदगी में बदली ये चीज, देखकर कहेंगे परफेक्ट मॉम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: मां बनते ही दीपिका की जिंदगी में बदली ये चीज, देखकर कहेंगे परफेक्ट मॉम
Sun, 15 Sep 2024 05:59 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हैं। दीपिका से मिलने अस्पताल में फिल्म जगत के कई दिग्गज भी पहुंचे। कुछ समय पहले ही दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिली है। अभिनेत्री के मां बनने के बाद उनके जीवन में अब कई चीजें बदलने वाली हैं और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। अभिनेत्री ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदल दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया बायो में क्या बदलाव किया है?
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
आठ सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को अपने घर में आई खुशी की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘बेबी गर्ल 8.9.2024 को घर आई, दीपिका और रणवीर।’ अब अभिनेत्री अस्पताल से घर आ चुकी हैं और उन्होंने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम बायो को बदला है। उन्होंने अपने पुराने बायो ‘फॉलो योर ब्लिस’ यानी ‘अपने आनंद का अनुसरण करें’ को बदलकर ‘फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट’ यानी खाना, पचाना , सोना और इसे ही दोहराना कर दिया है। मां बनने के बाद दीपिका के जीवन में ये एक बड़ा बदलाव आया है, जो हर मां के जीवन में आता है। उनके बायो को देखकर लगता है कि वह एक परफेक्ट मां बनेंगी।
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर शेयर की प्रशंसक भाविन पटेल की फोटो, बोलीं- अंत भला तो सब भला
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर शेयर की प्रशंसक भाविन पटेल की फोटो, बोलीं- अंत भला तो सब भला
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी 2024 में माता-पिता बनने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही दीपिका और रणवीर को अपना खास ख्याल रखते हुए देखा जाने लगा था। दोनों ही घर में नन्हें मेहमान के स्वागत के लिए उत्सुक थे और अंत में उनके घर में एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ, जिससे दोनों बहुत ही खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
कुछ दिन पहले शाहरुख खान दीपिका पादुकोण से मिलने अस्पताल में पहुंचे थे। वहीं, मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ अस्पताल में दीपिका और उनकी बच्ची का हाल जानने के लिए पहुंचे। दीपिका के करीबी और दोस्त उनकी बेटी से मिलने के लिए बेकरार हैं। हालांकि, रणवीर और दीपिका ने अपनी नन्ही परी को मीडिया से दूर रखा है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका और रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम की भूमिका में एक्शन करते हुए नजर आएंगी।
Love Sitara Poster: शोभिता धुलिपाला की 'लव सितारा' का नया पोस्टर जारी, दिखी तारा के बिखरते परिवार की झलक
Love Sitara Poster: शोभिता धुलिपाला की 'लव सितारा' का नया पोस्टर जारी, दिखी तारा के बिखरते परिवार की झलक