{"_id":"66e6c785ae4068b62b0370dc","slug":"october-month-upcoming-action-romance-thriller-movies-jigra-vicky-vidya-ka-woh-wala-video-more-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Movies: अक्तूबर में देखिए एक्शन-रोमांस-थ्रिलर-हॉरर से भरपूर फिल्में, आलिया-तृप्ति का होगा आमना-सामना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Upcoming Movies: अक्तूबर में देखिए एक्शन-रोमांस-थ्रिलर-हॉरर से भरपूर फिल्में, आलिया-तृप्ति का होगा आमना-सामना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:10 PM IST
सार
कई बॉलीवुड फिल्में इस साल रिलीज होंगी, जिनमें भरपूर सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा। इन सभी फिल्मों में कुछ फिल्में अक्तूबर के महीने में रिलीज होंगी। आइए जानते हैं कौन सी फिल्में जो अक्तूबर के महीने में दर्शकों का मनोरजन करेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
अक्तूबर के महीने में कई फिल्में रिलीज होंगी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कई बॉलीवुड फिल्में इस साल रिलीज होंगी, जिनमें भरपूर सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा। इन सभी फिल्मों में कुछ फिल्में अक्तूबर के महीने में रिलीज होंगी। आइए जानते हैं कौन सी फिल्में जो अक्तूबर के महीने में दर्शकों का मनोरजन करेंगी।
2 of 5
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म जिगरा की। इस फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज होंगी। इस फिल्म में बहन-भाई की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में साफ दिखाई दे रहा है कि आलिया अपने भाई वेदांग को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती नजर आईं।
3 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो एक रोमांस-कॉमेडी से भरी फिल्म है। इस फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। यह फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज होगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आलिया की फिल्म जिगरा से टकराएगी क्योंकि जिगरा भी 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
स्काई फोर्स की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्तूबर 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भी कई सितारे नजर आएंगे। फिल्म के नाम से मालूम होता है कि यह फिल्म एयरफोर्स पर आधारित हो सकती है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। स्काई फोर्स को लेकर अक्षय ने भी अपने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस
- फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। यह फिल्म 23 अक्तूबर को रिलीज होगी। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' की शूटिंग लगभग लंदन में पूरी कर ली है। सोनाक्षी ने इस फिल्म की घोषणा अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ की। सोनाक्षी हाथ में क्लैप बोर्ड लिए नजर आईं। फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं। कुश इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं। सोनाक्षी के अलावा फिल्म 'निकिता रॉय' में परेश रावल और सुहैल नैय्यर भी नजर आएंगे। 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' का निर्माण एनवीबी फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।
Jr NTR: देवरा में जान्हवी कपूर को देखकर जूनियर एनटीआर को हुई हैरानी, अभिनेत्री को बुलाते थे- टेप रिकॉर्डर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।