फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saiee Manjrekar: बिना शर्त की दोस्ती निभाते हैं सलमान खान और महेश मांजरेकर, सई ने किया खुलासा

Sun, 15 Sep 2024 05:07 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 15 Sep 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Saiee Manjrekar opens up about salman khan and mahesh manjrekar friendship said tere love is unconditional
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
सई मांजरेकर बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर फिल्म ‘दबंग 3’ से डेब्यू किया। सई अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी हैं। कहा जाता है कि सलमान और महेश के बीच काफी पुरानी और गहरी दोस्ती है। अब दोनों अभिनेताओं की दोस्ती पर सई मांजरेकर ने खुलासा किया है। 



 
Saiee Manjrekar opens up about salman khan and mahesh manjrekar friendship said tere love is unconditional
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @saieemmanjrekar
कई फिल्मों में साथ किया है काम
महेश मांजरेकर ने सलमान खान के साथ ‘रेडी’, ‘वांटेड’, ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों में काम किया है और ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का निर्देशन भी किया है। उनकी दोस्ती प्रोफेशनल रिश्तों से परे है और उन्होंने हमेशा मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया है। सई ने हाल ही में सलमान और महेश के रिश्ते के और दोस्ती के बारे में बात की।
Akshay Kumar: फिल्मों से दूरी रखते हैं अक्षय कुमार के बेटे आरव, इस फील्ड में बनाना चाहते हैं करियर

 

 


 
Saiee Manjrekar opens up about salman khan and mahesh manjrekar friendship said tere love is unconditional
सई मांजरेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिना शर्त की दोस्ती निभाते हैं सलमान और महेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब सई से उनके पिता महेश और सलमान के दोस्ती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन से कहा कि उनकी दोस्ती बिना शर्त के है। उन्होंने कहा, ‘मैंने सलमान सर और पापा को साथ देखा है कि उनके बीच जो प्यार है, उसमें कोई अपेक्षा नहीं है। देना और लेना बिलकुल नहीं है और मुझे लगता है कि उनका रिश्ता बहुत खूबसूरत है। इसे बनाए रखना बहुत मुश्किल है।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saiee Manjrekar opens up about salman khan and mahesh manjrekar friendship said tere love is unconditional
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @saieemmanjrekar
सई को भी है ऐसे रिश्ते की उम्मीद
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘कभी-कभी, खास तौर पर मेरे लिए जीवन में, जब मैं अपनी ऊर्जा किसी दोस्त या साथी या दोस्त को देती हूं, तो मैं उस ऊर्जा की वापसी की उम्मीद करती हूं, वो दोनों ही दो ऐसे लोग हैं जो एक-दूसरे को दे रहे हैं। मैं चाहती हूं कि किसी दिन मेरे पास भी ऐसा हो।’ 
विज्ञापन
Saiee Manjrekar opens up about salman khan and mahesh manjrekar friendship said tere love is unconditional
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @saieemmanjrekar
सई ने यह भी कहा कि ऐसा रिश्ता उनका अपनी बिल्ली के साथ भी हो सकता है क्योंकि वह उसे अपना सारा प्यार दे सकती हैं। सई ने फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में युवा वसुधा की भूमिका निभाई। रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, जिमी शेरगिल और शांतनु माहेश्वरी शामिल हैं।
Mahira Khan: बेटे के जन्मदिन पर माहिरा खान ने साझा की एक खास पोस्ट, दुनिया के सभी बच्चों के लिए मांगी दुआ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed