फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masaba Gupta: गोरा बच्चा पैदा करने के लिए मसाबा को मिलते हैं अजीबोगरीब टिप्स, कोई कहता रसगुल्ला खाओ तो कोई…

Sun, 15 Sep 2024 03:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 15 Sep 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
Masaba gupta gets weird tips and tricks to have fair baby said people suggests to eat rasgulla and take milk
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आमतौर पर जब एक औरत बच्चे को जन्म देने वाली होती है, तो उसे ढेर सारी सलाह मिलती है। ऐसा ही कुछ मसाबा के साथ भी हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में, फेय डिसूजा से बात करते हुए मसाबा ने लोगों के द्वारा उनको दी जा रही अजीबोगरीब और अनुचित सलाहों के बारे में बात की, जिसमें गोरा बच्चा पाने के लिए टिप्स और ट्रिक्स शामिल हैं।

Masaba gupta gets weird tips and tricks to have fair baby said people suggests to eat rasgulla and take milk
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
मसाबा ने बातचीत के दौरान बताया कि हाल ही में कोई उनके पास आया और कहा, ‘आपको हर दिन एक रसगुल्ला खाना चाहिए क्योंकि आपके बच्चे का रंग आपसे हल्का होना चाहिए।’ इसके बाद उन्होंने 15 दिन पहले की एक  और घटना को साझा किया गुप्ता की मालिश करने वाली ने उनसे कहा, ‘आप ना दूध लिया करो, आपका बच्चा सांवला नहीं होना चाहिए।’
Saif Ali Khan: 'देवरा' में काम करने को लेकर सैफ ने साझा किया अपना अनुभव, इस बात को लेकर अभिनेता को था संशय

Masaba gupta gets weird tips and tricks to have fair baby said people suggests to eat rasgulla and take milk
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
मसाबा ने इन बातों को लेकर कहा कि यह बयान इतनी मासूमियत से दिया गया था कि वह समझ नहीं पाईं की इसका सामना कैसे करना है। उन्होंने कहा कि वह केवल यह कर सकती हैं कि अपने बच्चों को इस तरह की चीजों से निपटने के योग्य बना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Masaba gupta gets weird tips and tricks to have fair baby said people suggests to eat rasgulla and take milk
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
उन्होंने आगे कहा, ‘इस बारे में दबी आवाज में बात की जाएगी, क्योंकि कुछ चीजे अब राजनीतिक रूप से सही नहीं हैं। लेकिन इस बारे में बात की जाएगी। कई बार लोग सोचते हैं कि किसी को 'काली' कहना उन्हें नीचा दिखाने का एक तरीका है, मुझे यह बहुत बेतुका लगता है।’

विज्ञापन
Masaba gupta gets weird tips and tricks to have fair baby said people suggests to eat rasgulla and take milk
मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
मसाबा ने कहा कि हम एक बार मालिश करने वाली को छोड़ देते हैं, लेकिन कई शिक्षित, अमीर और पढ़े-लिखे लोग भी ऐसा ही महसूस करते हैं। साबा ने कहा, ‘मैं आज तक इसकी गवाह हूँ। यह 2024 है, और यह नहीं बदला है।’ मसाबा दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। उन्होंने जनवरी 2023 में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी की और इस साल अप्रैल में अपनी गर्भावस्था के बारे में घोषणा की।
Rajkummar Rao: 'विक्की' और 'विद्या' ने साझा किया खास वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी आपकी भी हंसी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed