फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: इन सितारों ने की इंजीनियरिंग की पढ़ाई, किसी ने इलेक्ट्रॉनिक्स तो किसी ने कंप्यूटर साइंस की ली डिग्री

Sun, 15 Sep 2024 02:14 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 02:14 PM IST
सार

हर साल 15 सितंबर को महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के सम्मान में इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड की बात करें तो कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने इंजीनियर की पढ़ाई की है। तकनीकी ज्ञान लेने वाले ये सितारे आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में।
 
विज्ञापन
Celebrities Who Studied Engineering Vicky Kaushal Sonu Sood Taapsee Pannu kriti sanon
कृति सेनन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon/@vickykaushal09/@taapsee

हर साल 15 सितंबर को महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के सम्मान में इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड की बात करें तो कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने इंजीनियर की पढ़ाई की है। तकनीकी ज्ञान लेने वाले ये सितारे आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में।

Celebrities Who Studied Engineering Vicky Kaushal Sonu Sood Taapsee Pannu kriti sanon
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की कौशल

विक्की कौशल ने अभिनय की दुनिया में अपने कमाल के प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है? विक्की ने साल 2009 में मुंबई स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी, लेकिन इंजीनियर बनने के बजाय उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला किया। विक्की जल्द ही छावा फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।

Celebrities Who Studied Engineering Vicky Kaushal Sonu Sood Taapsee Pannu kriti sanon
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

सोनू सूद

सोनू सूद भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। उन्होंने यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने 2002 में शहीद ए आजम से अपना डेब्यू किया था। उन्हें पिछली बार कन्नड़ फिल्म श्रीमंत में देखा गया था। वो अगली बार फतेह में दिखाई देंगे। सोनू सूद हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में कई फिल्में कर चुके हैं। 

Ananya Panday: 'वो अकेले ही मरेंगे', कॉल मी बे' के सह-कलाकार के लिए अनन्या पांडे ने क्यों कही ऐसी बात?

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Who Studied Engineering Vicky Kaushal Sonu Sood Taapsee Pannu kriti sanon
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू फिल्मी परदे पर अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। तापसी ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली थी। तापसी ने 2010 में तेलुगु फिल्म 'झुम्मांडी नादम' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वो पिछली बार खेल खेल में नजर आई थी। 

Jr NTR: देवरा में जान्हवी कपूर को देखकर जूनियर एनटीआर को हुई हैरानी, अभिनेत्री को बुलाते थे- टेप रिकॉर्डर

विज्ञापन
Celebrities Who Studied Engineering Vicky Kaushal Sonu Sood Taapsee Pannu kriti sanon
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

कृति सेनन

कृति सेनन ने जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने संघर्ष करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। कृति ने तेलुगु फिल्म '1:नेनोक्कादीन' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसमें उन्होंने महेश बाबू के साथ काम किया था।  उन्हें पिछली बार 'क्रू' फिल्म में करीना कपूर और तब्बू के साथ देखा गया था। 

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, पति रणवीर सिंह और बेटी के साथ पहुंची घर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed