फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pehchaan 2: जाति जनगणना से पहले मिलेगा ब्राह्मणों को अनोखा सम्मान, पहचान-2 में मेकर्स सुनाएंगे अनोखी कहानियां

Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
सार

Pehchaan 2: ‘पहचान’ सीजन 2 का एलान करते हुए इसके निर्माता विनय भारद्वाज ने ये भी खुलासा किया कि पिछले सीजन के होस्ट रहे फिल्मकार महेश भट्ट की इस बार छुट्टी हो चुकी है। उनकी जगह वह एक ऐसे होस्ट के नाम का जल्द ही खुलासा करने वाले हैं।

विज्ञापन
Pehchaan 2 series maker Vinay Bhhardwaj reveals the story of web show it may Based On Caste and culture
विनय भारद्वाज, पहचान सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ज्यादा दिन नहीं हुए जब कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में एक शाम दुनिया के दिग्गज सरदारों का जमावड़ा लगा। साथ में निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट भी दिखे और बातें हुई उन कोशिशों की जिनके जरिये इन सरदार उद्योगपतियों ने अपने समाज की सूरतें बदल दीं। ये सारे चेहरे सोनी लिव की सीरीज ‘पहचान’ में नजर आए। अब इस सीरीज के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार मुद्दा अनुराग कश्यप के सोशल मीडिया कमेंट से मिला है और इस सीरीज को बनाने वाली कंपनी शाइनिंग सन स्टूडियोज ने दूसरे सीजन का पूरा फोकस उन ब्राह्मणों पर रखने का फैसला किया है, जिन्होंने मौजूदा समय में देश, दुनिया और समाज को बदलने की कोशिशें की हैं।

Pehchaan 2 series maker Vinay Bhhardwaj reveals the story of web show it may Based On Caste and culture
विनय भारद्वाज, महेश भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘पहचान’ सीजन 2 का एलान करते हुए इसके निर्माता विनय भारद्वाज ने ये भी खुलासा किया कि पिछले सीजन के होस्ट रहे फिल्मकार महेश भट्ट की इस बार छुट्टी हो चुकी है और उनकी जगह वह एक ऐसे होस्ट के नाम का जल्द ही खुलासा करने वाले हैं जिसकी निर्विवादित छवि के चलते पूरे देश में और बाहर भी उनका खूब सम्मान होता है। विनय इस होस्ट का नाम तो तुरंत नहीं बताते लेकिन उनके करीबी बताते हैं कि इस पोजीशन के लिए प्रोडक्शन हाउस की बातें कुछ लोकप्रिय ब्राह्मण कलाकारों से चलती रही हैं।

Pehchaan 2 series maker Vinay Bhhardwaj reveals the story of web show it may Based On Caste and culture
विनय भारद्वाज, कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विनय के मुताबिक ‘पहचान’ के सीजन 2 में ब्राह्मणों की गौरवशाली विरासत और सनातन धर्म की गहराई को दर्शकों तो पहुचाने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कुछ एपिसोड उन व्यक्तियों पर भी होंगे जिन्होंने धर्म की रक्षा, समाज के कल्याण और राष्ट्र के लिए बलिदान हो जाने की महान विरासत को संभाले रखा है। वह कहते हैं, “अनुराग कश्यप द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद यह घोषणा न सिर्फ एक कलात्मक जवाब है, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत भी है। इस सीजन में दिखाया जाएगा कि कैसे ब्राह्मण समुदाय ने ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म और समाज सेवा के जरिए पूरी मानवता को दिशा दी है।” 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pehchaan 2 series maker Vinay Bhhardwaj reveals the story of web show it may Based On Caste and culture
पहचान सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पहचान' सीजन 2 के बारे में चर्चा करते हुए सीरीज के निर्माता-निर्देशक विनय भारद्वाज कहते हैं, “अब वक्त आ गया है कि ब्राह्मणों की विरासत को शोर नहीं, सम्मान मिले। हम सिर्फ मंदिरों के नहीं, ज्ञान के निर्माता हैं। पहचान सीजन 2 इसी सच का मंच है, ‘पहचान’ का उद्देश्य उन्हीं मूल्यों को सामने लाना है जिनकी बात भगवान श्रीकृष्ण ने की। समाज में गौ, ब्राह्मण और संपूर्ण मानवता के कल्याण की भावना। यही मंत्र हमारा दृष्टिकोण है और यही हमारी संस्कृति की असली पहचान है।”

विज्ञापन
Pehchaan 2 series maker Vinay Bhhardwaj reveals the story of web show it may Based On Caste and culture
विनय भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम

‘पहचान’ सीजन 2 से विषय विशेषज्ञ सोमदत्त शर्मा भी जुड़े हुए हैं। विनय भारद्वाज ने हाल ही में एक बेहद साहसिक और भावनात्मक फिल्म "हाकुस बाकूस" भी बनाई है, जो कश्मीरी हिंदुओं की पीड़ा और पहचान के संकट पर आधारित है। इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हैं दर्शील सफारी और अरुण गोविल। 


और पढ़ें:
WAVES 2025: 'दर्शकों को जड़ों से जुड़ी कहानियां पसंद', वेव्स में बोलीं मोनिका शेरगिल, 'हीरामंडी' की दी मिसाल
Raid 2 Box Office: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'रेड 2' की पकड़? जानिए अजय देवगन की फिल्म का कलेक्शन
House Arrest: 'प्रियंका हॉलीवुड में जाकर यह करे तो...', शो 'हाउस अरेस्ट' विवाद के बीच इस एक्ट्रेस का बड़ा बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed