{"_id":"66c8757c33dbdb0c8a003688","slug":"phir-aayi-haseen-dilruba-script-writer-kanika-dhillon-raise-voice-on-womens-security-on-workplace-2024-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanika Dhillon: स्क्रिप्ट राइटर कनिका ढिल्लों ने महिला सुरक्षा के लिए उठाई आवाज, कहा- पुरुषों को आना होगा आगे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kanika Dhillon: स्क्रिप्ट राइटर कनिका ढिल्लों ने महिला सुरक्षा के लिए उठाई आवाज, कहा- पुरुषों को आना होगा आगे
Fri, 23 Aug 2024 05:15 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
कनिका ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर निर्माता और स्क्रिप्ट राइटर कनिका ढिल्लों शक्तिशाली महिला किरदार गढ़ने के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि 24 अगस्त को वह अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगी। कनिका ने ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में तापसी पन्नू के किरदार को लिखा है। उन्होंने ‘गिल्टी’ में कियारा आडवाणी के साहसिक किरदार की रचना भी की है। उनका काम यह दिखाता है कि उनकी कहानियों में महिलाओं को सशक्त करने की बुलंद आवाज है।
कनिका ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों, बदलापुर यौन शोषण मामले और देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अन्य अपराधों के बीच कनिका ढिल्लों ने महिलाओं के लिए उनके काम करने की जगह पर सुरक्षा में सुधार के बारे में अपने विचार साझा किए हैं।
Ramayana: टेरी नोटरी ने की 'रामायण' में काम करने की पुष्टि, 'एवेंजर्स एंडगेम' का एक्शन कर चुके हैं निर्देशित
Ramayana: टेरी नोटरी ने की 'रामायण' में काम करने की पुष्टि, 'एवेंजर्स एंडगेम' का एक्शन कर चुके हैं निर्देशित
कनिका ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका अपने साथ काम करने वालों को जो सलाह देती हैं वह दो चीजों 'लचीलापन' और 'एकजुटता' पर आधारित है। वह कहती हैं, ‘मैं अपनी महिला सहकर्मियों से कहती हूं, चाहे कुछ भी हो जाए, आपको अगले दिन काम पर आना ही होगा। काम करने की जगह पर चाहे कितनी भी बाधा या अपमान या पक्षपात क्यों न हो। उन्हें जीतने न दें। और, मेरा मानना है कि जब मजबूत महिलाएं एक साथ आती हैं तो जादू होता है। हमें एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
कनिका ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d
कनिका उन महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करती हैं, जो वर्तमान समय में बदलाव लाने के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह सिर्फ उनकी जिम्मेदारी नहीं है। वह कहती हैं, ‘हम जिस माहौल में हैं, उसे देखते हुए, पुरुषों को आगे आकर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। वह आगे कहती हैं, 'उन्हें अब काम करने की जरूरत है। वह सिर्फ यह कहकर नहीं बैठ सकते कि 'हम आपसे सहमत हैं और महिलाओं के साथ सहानुभूति रखते हैं।' उन्हें महिलाओं के लिए माहौल को ज्यादा सुरक्षित बनाने की जरूरत है।’
विज्ञापन
कनिका ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d
इसे ‘पितृसत्तात्मक’ समाज कहते हुए, कनिका कहती हैं कि सिर्फ सहानुभूति ही काफी नहीं है। वह चाहती हैं कि सभी एक साथ आएं। कनिका का कहना है कि पुरुषों को यौन-विरोधी और बलात्कार-विरोधी कानूनों के लिए महिलाओं के साथ एकजुट होना होगा। इस पर पुरुषों और महिलाओं को मिलकर काम करना होगा।
खूबसूरत तस्वीरों के साथ शमा ने लिखी ये सुंदर कविता
खूबसूरत तस्वीरों के साथ शमा ने लिखी ये सुंदर कविता