{"_id":"66c86b1a9fdad67eca0d346a","slug":"ram-charan-gave-a-special-gift-to-his-daughter-has-an-amazing-connection-with-the-magadheera-movie-2024-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Charan: राम चरण ने अपनी लाड़ली बिटिया को दिया खास तोहफा, करियर की पहली हिट फिल्म से है कमाल का कनेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ram Charan: राम चरण ने अपनी लाड़ली बिटिया को दिया खास तोहफा, करियर की पहली हिट फिल्म से है कमाल का कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:28 PM IST
सार
अभिनेता राम चरण ने हाल ही में, अपनी बेटी क्लिन कारा को एक तोहफा दिया है। ये तोहफा बेहद खास है और राम चरण के जीवन से उसका गहरा नाता है। बेटी को दिए इस तोहफे का उनकी फिल्म मगधीरा से भी संबंध है, जो साल 2009 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता राम चरण ने हाल ही में, अपनी बेटी क्लिन कारा को एक तोहफा दिया है। ये तोहफा बेहद खास है और राम चरण के जीवन से उसका गहरा नाता है। बेटी को दिए इस तोहफे का उनकी फिल्म मगधीरा से भी संबंध है, जो साल 2009 में रिलीज हुई थी।
2 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
राम चरण का जानवरों से प्रेम किसी से छुपा नहीं है। उनके फार्म में लगभग 15 घोड़े हैं। उन्हें घुड़सवारी का काफी शौक है और अब अपनी बेटी को भी इसमें माहिर बनाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी नन्हीं बिटिया को घोड़े का एक बच्चा भेंट किया है। राम ने यह बात हैदराबाद में आयोजित हुए एक वाहन ब्रांड के कार्यक्रम में बताई।
3 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
मगधीरा फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। राम चरण ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में बादशाह नाम के घोड़े की सवारी की थी और जब फिल्म की शूटिंग निपट गई तो उन्होंने निर्देशक से बादशाह को अपने पास रखने के बारे में पूछा। राजामौली की ओर से हां होते ही बादशाह राम चरण के फार्म में आ गया।
राम चरण ने आगे बताया कि बादशाह को हाल ही में, एक बच्चा हुआ है और उसे उन्होंने अपनी बेटी क्लिन कारा को तोहफे में दे दिया है। राम ने कहा कि बेशक उनकी बिटिया छोटी हैं, लेकिन वो एक बच्चे वाली काठी पर उसकी सवारी करती है। बता दें कि मगधीरा राम चरण के करियर की पहली हिट फिल्म भी थी। इसलिए यह तोहफा और भी ज्यादा खास हो जाता है।
राम चरण की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही गेम चेंजर फिल्म में नजर आएंगे। इसका निर्देशन शंकर ने किया है और इसमें कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इसके अलावा राण चरण निर्देशक बुच्ची बाबू सना के साथ एक कॉमेडी फिल्म भी करेंगे, जिसमें जान्हवी कपूर भी काम करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।