{"_id":"66c867bad652d377b606e734","slug":"vivek-agnihotri-raises-question-on-on-bengal-politics-and-law-and-order-said-its-time-to-change-2024-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल की राजनीति और व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- अब बदलाव की जरूरत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल की राजनीति और व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- अब बदलाव की जरूरत
Fri, 23 Aug 2024 04:16 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री सामाजिक मुद्दों पर अपने विचारों को अक्सर खुलकर रखते हुए देखे जाते हैं। वह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई अमानवीय घटना पर भी खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। निर्माता ने एएनआई से बातचीत में इस मामले पर खुलकर बात की और अपनी राय साझा की। बता दें कि विवेक इस मामले पर काफी मुखर होकर सामने आए हैं। वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पश्चिम बंगाल भी पहुंचे थे।
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri
सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने आलोचनात्मक रुख के लिए पहचाने जाने वाले विवेक अग्निहोत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामले के बारे में अपनी भावनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा, 'मैं कल यहां था और अचानक मैंने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश देखा। कई छात्रा कह रहे थे कि जब दिल्ली में निर्भया कांड हुआ, तो पूरे देश से लोग वहां गए। लेकिन ऐसा क्यों है कि कोलकाता में कोई नहीं आ रहा है? मुझे लगा कि मुझे वहां जाना चाहिए। कल हमने पैदल यात्रा की और विरोध किया।'
IIFA 2024: आईफा अवॉर्ड्स 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरूख खान-करण जौहर, अबू धाबी में जमाएंगे रंग, साझा की खुशी
IIFA 2024: आईफा अवॉर्ड्स 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरूख खान-करण जौहर, अबू धाबी में जमाएंगे रंग, साझा की खुशी
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी परियोजना 'दिल्ली फाइल्स’ के लिए बंगाल पर शोध कर रहे हैं। निर्माता ने कहा कि उनका बंगाल से जुड़ाव की वजह भी है। वह अपनी आगामी फिल्म के लिए पिछले चार-पांच वर्षों से शोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने देखा है कि महिलाओं को जो स्वतंत्रता और आजादी मिली है, वह बंगाल की धरती में लिखी हुई है।' इस दौरान उन्होंने बंगाल के कई महान लोगों के नाम भी गिनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri
एक शानदार इतिहास होने के बावजूद भी विवेक ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और कानून व्यवस्था की आलोचना करते हुए निराशा जताई। उन्होंने कहा, 'हम सभी कोलकाता में बैठे हैं, लेकिन मैंने बहुत सफर किया है। अपने अनुभव से, मैं बिना किसी शर्म या डर के कह सकता हूं कि यौन शोषण और महिलाओं के खिलाफ हिंसा सहित सभी आपराधिक गतिविधियां जिलों और गांवों में इन राजनीतिक दलों के कार्यालयों से संचालित होती हैं। यौन हिंसा समाज और परिवारों को हतोत्साहित करती है, और इसे वोट बैंक में बदलना यहां सबसे आसान और सुरक्षित तरीका माना जाता है।’ उन्होंने आगे कहा, अन्य राज्यों में, राजनीतिक कारणों से चुनावी हिंसा और यौन हिंसा बंद हो गई है, लेकिन बंगाल में यह अभी भी जारी है। मुझे लगता है कि अब बदलाव का समय आ गया है। मेरी एकमात्र मांग है कि बंगाल की राजनीति की पूरी व्यवस्था बदलनी चाहिए, और यहां से सामाजिक-राजनीतिक और महिला सशक्तिकरण की क्रांति शुरू होनी चाहिए।’
विज्ञापन
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri
एएनआई से बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले से ही खराब थी और अब मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अगर ऐसा नहीं होता तो मुख्यमंत्री खुद के खिलाफ विरोध क्यों करतीं? कुछ लोग कहते हैं कि वह सीबीआई के खिलाफ विरोध कर रही थीं। लेकिन सीबीआई किसके अधीन आती है? क्या यह इस देश का हिस्सा नहीं है? क्या हमें बंगाल के लिए अलग पासपोर्ट की आवश्यकता है?’