श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ताबड़तोड़ कमाई के साथ कई रिकॉर्ड बना चुकी फिल्म के खाते अब एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कलेक्शन की रेस में पीछे छोड़ दिया है। पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में जगह बनाने के बाद अब इस फिल्म ने एक और करिश्मा यह किया है कि पहले ही हफ्ते 300 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले ली है।
Stree 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' की सुनामी, पहले हफ्ते कर ली 'जवान', 'पठान' और 'एनिमल' की बराबरी
मैडॉक फिल्म्स की तरफ से आज 'स्त्री 2' की आठ दिनों की कमाई के आंकड़े जारी किए गए हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 70 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग के साथ शानदार शुरुआत की। फिर इसे वीकएंड का फायदा मिला। पहले सोमवार को रक्षाबंधन का लाभ लेते हुए इसने जमकर कमाई की। कुल मिलाकर शुरुआती चार दिनों में इसने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था।
Hindi Movies: रिलीज के पहले सप्ताह में सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष पांच फिल्में, दो सीक्वेल भी हैं शामिल
अब आज जारी आंकड़ों के मुताबिक 'स्त्री 2' का पहले हफ्ते का इंडिया नेट कलेक्शन 308 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआती सात दिनों में इस फिल्म ने 289.6 करोड़ रुपये कमाए थे। आंकड़ों के मुताबिक आठवें दिन फिल्म का कारोबार करीब 18.2 करोड़ रुपये रहा। इसकी के साथ कुल नेट कलेक्शन 308 करोड़ रुपये हो गया है।
पहले हफ्ते 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने के साथ इस फिल्म ने शाहरुख खान की पठान और जवान और रणबीर कपूर की एनिमल की बराबरी कर ली है। अभी तक पहले हफ्ते भारत में 300 करोड़ पार कमाई करने का करिश्मा यही फिल्म दिखा पाई थीं। अब 'स्त्री 2' की गिनती भी इस लिस्ट में होगी। ऐसा करने वाली यह पहली महिला प्रधान फिल्म है।
IIFA 2024: आईफा अवॉर्ड्स 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरूख खान-करण जौहर, अबू धाबी में जमाएंगे रंग, साझा की खुशी
इस कमाई के साथ 'स्त्री 2' ने 'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी में लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। 'कल्कि' का लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन 294.25 करोड़ रुपये है। स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसमें श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भी नजर आए हैं। हालांकि, दर्शक इस फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ श्रद्धा के काम की कर रहे हैं। वहीं, क्रिटिक्स इसे पूरी तरह श्रद्धा कपूर की फिल्म बता रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में यह फिल्म और क्या-क्या रिकॉर्ड बनाने वाली है।
