सब्सक्राइब करें

Kahan Shuru Kahan Khatam: 'कहां शुरू कहां खतम' का ट्रेलर रिलीज, आशिम ने तोड़ी शादी तो भगोड़ी दुल्हन बनीं ध्वनि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 23 Aug 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
Kahan Shuru Kahan Khatam trailer out dhvani bhanushali Aashim Gulati Laxman Utekar film releasing 20 september
कहां शुरू कहां खतम - फोटो : इंस्टाग्राम- @dhvanibhanushali22

गायिका ध्वनि भानुशाली गायकी में अपना हुनर पहले ही दिखा चुकी हैं। अब वे अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वे 'कहां शुरू कहां खतम' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। आज आखिरकार फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेलर कॉमेडी ड्रामा का भरपूर डोज दे रहा है। फिल्म की कहानी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है।

Trending Videos
Kahan Shuru Kahan Khatam trailer out dhvani bhanushali Aashim Gulati Laxman Utekar film releasing 20 september
कहां शुरू कहां खतम - फोटो : इंस्टाग्राम- @dhvanibhanushali22

फिल्म में भानुशाली के साथ आशिम गुलाटी हैं और इसका निर्देशन सौरभ दासगुप्ता ने किया है। शादी की कहानी पर आधारित ट्रेलर में ध्वनि को मंडप से भागी हुई दुल्हन और आशिम गुलाटी को शादी तोड़ने वाले के रूप में दिखाया गया है। कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है, जब आशिम के घर वाले ध्वनि को बहू मान लेते हैं और उन्हें अरेंज मैरिज के बंधन में बंधकर रहना पड़ता है। इसके बाद उनकी अरेंज्ड एक्सीडेंटल लव स्टोरी शुरू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kahan Shuru Kahan Khatam trailer out dhvani bhanushali Aashim Gulati Laxman Utekar film releasing 20 september
कहां शुरू कहां खतम - फोटो : इंस्टाग्राम- @dhvanibhanushali22

ट्रेलर वीडियो साझा करते हुए ध्वनि भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'शादी से बचना आसान है, लेकिन प्यार से बचना? असंभव। कहां शुरू कहां खतम का ट्रेलर अभी रिलीज हो गया। 20 सितंबर को सिनेमाघरों में फिल्म देखें। ध्वनि अपनी डेब्यू फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

Kahan Shuru Kahan Khatam trailer out dhvani bhanushali Aashim Gulati Laxman Utekar film releasing 20 september
कहां शुरू कहां खतम - फोटो : इंस्टाग्राम- @dhvanibhanushali22

वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'कहां शुरू कहां खतम' में ध्वनि और आशिम के साथ सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा सहित कई कलाकार हैं। सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और 'लुका छुपी' और 'मिमी' फेम लक्ष्मण उटेकर और ऋषि विरमानी द्वारा लिखित यह फिल्म कॉमेडी-ड्रामा और रोमांच का भरपूर डोज देगी।

विज्ञापन
Kahan Shuru Kahan Khatam trailer out dhvani bhanushali Aashim Gulati Laxman Utekar film releasing 20 september
कहां शुरू कहां खतम - फोटो : इंस्टाग्राम- @dhvanibhanushali22

लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'कहां शुरू कहां खतम' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की इस युवा संगीतमय पारिवारिक मनोरंजक फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली द्वारा किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed