Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Piyush Mishra talks about Maine Pyar Kiya says I was not ready for it so it is good this didnt happen with me
{"_id":"66533121d21bead1050b000d","slug":"piyush-mishra-talks-about-maine-pyar-kiya-says-i-was-not-ready-for-it-so-it-is-good-this-didnt-happen-with-me-2024-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Piyush Mishra: पीयूष मिश्रा ने किया खुलासा, बोले- अगर मैं फिल्म 'मैंने प्यार किया' कर लेता तो शायद स्टारडम...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Piyush Mishra: पीयूष मिश्रा ने किया खुलासा, बोले- अगर मैं फिल्म 'मैंने प्यार किया' कर लेता तो शायद स्टारडम...
पीयूष मिश्रा बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे अपनी शर्तों पर अपनी मर्जी से जीने वाले अभिनेता हैं। हाल ही में उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बारे में एक जबरदस्त खुलासा किया है। यह वही फिल्म है जिसकी वजह से सलमान रातों-रात स्टार बन गए थे। आइए जानते हैं पीयूष मिश्रा ने क्या कहा है।
2 of 5
पीयूष मिश्रा
- फोटो : इंस्टग्राम
साल 1989 में सूरज बड़जात्या ने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' को निर्देशित किया था। इस फिल्म में सलमान खान 'प्रेम' की भूमिका में नजर आए थे। दरअसल पहले 'प्रेम' के इस रोल के लिए अभिनेता पीयूष मिश्रा को चुना गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।
3 of 5
पीयूष मिश्रा
- फोटो : इंस्टग्राम
पीयूष मिश्रा कहते हैं, 'देखिए ऐसा नहीं था कि मैंने इस फिल्म को साइन करके छोड़ दिया था। मुझे आज तक यह बात समझ में नहीं आई कि इस बात को इतना बढ़ा-चढ़ा कर क्यों पेश किया गया था। सिर्फ एक प्रारंभिक चर्चा हुई थी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीयूष मिश्रा
- फोटो : इंस्टग्राम
पीयूष मिश्रा अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं,' सूरज बड़जात्या के पिताजी राज कुमार बड़जात्या ने मुझे इस रोल के बारे में बताया था। वे मुझे इस फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन मैं अपनी पढाई पूरी करना चाहता था इसलिए मैंने इस रोल को करने से मना कर दिया था'।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टग्राम
सलमान खान करियर की सबसे हिट फिल्मों की बात जब भी होगी तो 'मैंने प्यार किया' का जिक्र जरूर होगा। इस फिल्म की वजह से वे रातों-रात देश की धड़कन बन गए थे। उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी ज्यादा स्टारडम भी मिला था। पीयूष मिश्रा कहते हैं, 'इस फिल्म को नहीं करने का मुझे कोई मलाल नहीं है। सच कहूं तो तब मैं तैयार नहीं था और एक बात शायद तब मैं उस स्टारडम को भी हैंडल नहीं कर पाता। मेरे लिए यही सही फैसला था'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।