फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Sabarmati Report: पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों संग देखी 'द साबरमती रिपोर्ट', विक्रांत मैसी ने जताई खुशी

Mon, 02 Dec 2024 09:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 02 Dec 2024 09:23 PM IST
सार

The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का प्रदर्शन हाल ही में संसद सभागार में किया गया। इस विशेष स्क्रीनिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और तमाम एनडीए सांसद सहित दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।

विज्ञापन
PM narendra Modi watches Vikrant Massey The Sabarmati Report in Parliament auditorium with union ministers
स्क्रीनिंग में (बाएं से दाएं) मनोहर लाल, जीतन राम मांझी, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और मनसुख मांडविया जैसे राजनेता मौजूद रहे। - फोटो : एक्स

सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। यहां मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की थी। इस स्क्रीनिंग में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री और सांसद भी पहुंचे। इस विशेष अवसर पर फिल्म की स्टार कास्ट से विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, रिद्दी डोगरा समेत मेकर्स भी मौजूद रहे।


PM narendra Modi watches Vikrant Massey The Sabarmati Report in Parliament auditorium with union ministers
पीएम मोदी ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : एक्स

पीएम मोदी ने की फिल्म और टीम की तारीफ
स्क्रीनिंग में पीएम मोदी के अलावा मनोहर लाल, जीतन राम मांझी, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा और मनसुख मांडविया जैसे राजनेता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर फिल्म की स्क्रीनिंग की झलकियां साझा कीं।
कुछ तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग में एनडीए के साथी सांसदों के साथ शामिल हुआ। मैं फिल्म के निर्माताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।' वहीं, पीएम मोदी के साथ बैठकर फिल्म देखने पर एक्टर विक्रांत मैसी ने भी खुशी जाहिर की।

PM narendra Modi watches Vikrant Massey The Sabarmati Report in Parliament auditorium with union ministers
पीएम मोदी ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : एक्स

गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म
इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा प्रोड्यूसर एकता कपूर भी नजर आईं। यह फिल्म 2002 में गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की घटना पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि फर्जी कहानी केवल सीमित समय तक ही चल सकती है। वहीं, फिल्म देखने के बाद पीएम मोदी ने इसकी कहानी और कलाकारों के साथ टीम की भी तारीफ की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM narendra Modi watches Vikrant Massey The Sabarmati Report in Parliament auditorium with union ministers
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey

विक्रांत ने बताया करियर का सबसे अच्छा पल
मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी ने स्क्रीनिंग के बाद संवाददाताओं से कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों और कई सांसदों के साथ फिल्म देखी। यह एक विशेष अनुभव था। मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे करियर का सबसे अच्छा पल है, जब मुझे प्रधानमंत्री के साथ अपनी फिल्म देखने का मौका मिला।'


 

विज्ञापन
PM narendra Modi watches Vikrant Massey The Sabarmati Report in Parliament auditorium with union ministers
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

राशि खन्ना बोलीं- आज का दिन खास
राशि खन्ना ने भी विक्रांत मैसी की बात दोहराते हुए इसे अपने जीवन का खास पल बताया। उन्होंने कहा, 'हमने यह फिल्म कई बार देखी है, लेकिन आज का दिन बहुत खास था, क्योंकि हमें इसे प्रधानमंत्री के साथ देखने का मौका मिला... यह एक अवास्तविक एहसास है। यह मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है और अन्य राज्य भी इसे टैक्स फ्री करने की राह पर हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे बड़ी संख्या में देखेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed