Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Poonam Pandey Said fake Death Campaign was a Disaster for her I don't know How I have Passed that Phase
{"_id":"66add29d6d488c8d3206a9c1","slug":"poonam-pandey-said-fake-death-campaign-was-a-disaster-for-her-i-don-t-know-how-i-have-passed-that-phase-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Poonam Pandey: 'लोगों को अब तक अक्ल नहीं आई', सर्वाइकल कैंसर से मौत का झूठा नाटक करने पर पूनम की प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Poonam Pandey: 'लोगों को अब तक अक्ल नहीं आई', सर्वाइकल कैंसर से मौत का झूठा नाटक करने पर पूनम की प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:18 PM IST
सार
अभिनेत्री की अचानक मौत की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया था। कई लोगों ने तो पहले ही इस बात का दावा किया था कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं था। पूनम की मौत की खबर के बाद कई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री पूनम पांडे ने इस साल फरवरी में खुद की मौत का नाटक किया था। उनकी मौत की घोषणा उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से की गई थी। उन्होंने बाद में सामने आकर खुद यह बताया था कि वह जिंदा हैं। उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना था। इसने सभी को झकझोर कर रख दिया था और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की थी। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
पूनम पांडे ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मैंने इसे एक उद्देश्य के लिए किया था। लोगों को अभी तक अक्ल नहीं आई है। उनको यह भी समझ नहीं आ रहा है कि आज की तारीख में गांव में बैठीं, जो औरते हैं, उनको सर्वाइकल कैंसर के बारे में पता चल गया है। तो मेरा काम हो गया लेकिन यह मेरे लिए बहुत बुरा था। यह मेरे लिए एक आपदा की तरह था। मैं ऐसी थी कि यार कोई तो समझो, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं उस दौर से कैसे गुजरी।'
3 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री की अचानक मौत की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया था। कई लोगों ने तो पहले ही इस बात का दावा किया था कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं था। पूनम की मौत की खबर के बाद अनुपम खेर और कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स ने अपने-अपने एक्स हैंडल पर अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी मौत के नाटक के एक दिन पूनम ने खुद सामने आकर एक वीडियो जारी कर ये जानकारी दी कि वह जिंदा हैं। पूनम ने वीडियो में दावा किया कि उनके निधन का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों का अभिनेत्री पर गुस्सा फूटा था।
विज्ञापन
5 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@poonampandeyreal
पूनम पांडे ने वीडियो जारी कर कहा था, 'मैं जिंदा हूं, मैं सर्वाइकल कैंसर के कारण नहीं मरी। दुर्भाग्य से मैं उन सैकड़ों और हजारों महिलाओं के बारे में ऐसा नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी जान गंवाई है। ऐसा इसलिए नहीं है कि वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती थीं, बल्कि इसलिए कि उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है। मैं यहां आपको यह बताने आई हूं कि अन्य कैंसरों के विपरीत सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है। आपको बस इतना करना है कि आपको अपने टेस्ट करवाने होंगे और आपको एचवीपी वैक्सीन लगवानी होगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।