Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Tabu befitting reply on pay inequality said male actors should be asked why they are getting more money
{"_id":"66adc8a9e4a1ee040c053ae9","slug":"tabu-befitting-reply-on-pay-inequality-said-male-actors-should-be-asked-why-they-are-getting-more-money-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tabu: वेतन असमानता पर तब्बू का करारा जवाब, कहा- पुरुष कलाकारों से पूछा जाए कि उन्हें ज्यादा पैसे क्यों मिल रहे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tabu: वेतन असमानता पर तब्बू का करारा जवाब, कहा- पुरुष कलाकारों से पूछा जाए कि उन्हें ज्यादा पैसे क्यों मिल रहे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:36 AM IST
सार
अभिनेत्री तब्बू की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इसमें उनके साथ अजय देवगन भी मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। तब्बू ने एक हालिया साक्षात्कार में महिला कलाकारों को पुरुष कलाकारों की तुलना में कम पैसे मिलने को लेकर सबसे अलग जवाब दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री तब्बू की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इसमें उनके साथ अजय देवगन भी मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। तब्बू ने एक हालिया साक्षात्कार में महिला कलाकारों को पुरुष कलाकारों की तुलना में कम पैसे मिलने को लेकर सबसे अलग जवाब दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
2 of 5
तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful
महिला और पुरुष कलाकारों के बीच वेतन असमानता को लेकर खूब बातें होती है। पिछले कुछ दिनों में तो कई अभिनेत्रियों ने इस मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है। इसी सिलसिले में अब तब्बू का नाम भी जुड़ गया है, लेकिन उनका जवाब एकदम हटकर और आंख खोलने वाला रहा।
3 of 5
तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful
तब्बू हाल ही में, वी आर युवा से बातचीत करते हुए नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मीडिया वाले केवल महिला से ही वेतन समानता को लेकर सवाल पूछते हैं। हर पत्रकार यही करता है और पूछता है कि आप जानती हैं पुरुष कलाकारों को महिलाओं से ज्यादा पैसे मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे यह सवाल क्यों पूछते हो? यह उस आदमी से क्यों नहीं पूछते, जो ज्यादा पैसे दे रहा है? तब्बू ने कहा कि वो इस सवाल का जवाब कैसे दे सकती हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful
इस बातचीत में तब्बू ने एक अहम सवाल उठाते हुए कहा कि यह सवाल पुरुष कलाकारों से क्यों नहीं पूछा जाता कि उन्हें ज्यादा पैसे मिल रहे हैं? अगर आप मुझसे से सवाल पूछेंगे तो आपको इससे कुछ नहीं मिलने वाला। अगर पुरुष कलाकार से पूछा जाएगा कि उन्हें ज्यादा फीस क्यों मिल रही है तो वो एक दिलचस्प दृष्टिकोण होगा।
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
'औरों में कहां दम था' के जरिए यह 10वीं बार हो रहा है, जब तब्बू और अजय देवगन एक साथ परदे पर दिख रहे हैं। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, साई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी ने भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी ने इसका संगीत तैयार किया है। फिल्म पहले दिन केवल दो करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।