सब्सक्राइब करें

IC 814 The Kandhar Hijack: इस दिन सामने आएगी अजहर और जरगर को छोड़े जाने की कहानी, डोवाल के ऑपरेशन पर बनी सीरीज

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Aug 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
IC 814 The Kandhar Hijack Official Teaser Out: Vijay Varma Pankaj Kapur Naseeruddin Shah Series
IC 814 The Kandhar Hijack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

24 दिसंबर 1999 को नेपाल से उड़ी इंडियन एयरलाइंस की उड़ान के आतंकवादियों द्वारा अपहरण किए जाने की घटना पर बनी सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' 29 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' और 'स्कूप' जैसी रचनाओं के लिए प्रसिद्ध फिल्म निर्माण कंपनी मैच बॉक्स शॉट्स ने ये सीरीज बनारस मीडिया वर्क्स के सहयोग से बनाई है। बनारस मीडियावर्क्स कंपनी के मालिक अनुभव सिन्हा ही इस सीरीज के निर्देशक भी हैं।

Trending Videos
IC 814 The Kandhar Hijack Official Teaser Out: Vijay Varma Pankaj Kapur Naseeruddin Shah Series
IC 814 The Kandhar Hijack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' में अरसे बाद नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर जैसे दिग्गज कलाकार एक साथ परदे पर दिखाई देंगे। इनके अलावा सीरीज में विजय वर्मा, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, पत्रलेखा, अमृता पुरी, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा व ‘स्किवड गेम’ से मशहूर हुए अनुपम त्रिपाठी की भी मुख्य भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IC 814 The Kandhar Hijack Official Teaser Out: Vijay Varma Pankaj Kapur Naseeruddin Shah Series
IC 814 The Kandhar Hijack - फोटो : वीडियो ग्रैब

अनुभव सिन्हा और त्रिशांत श्रीवास्तव रचित व लिखित छह एपीसोड की वेब सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' में उन लम्हों पर खास ध्यान दिया गया है जब हवा में 30 हजार फिट की ऊंचाई पर दर्जनों मुसाफिरों की सांसें अटकी हुई थीं। अपहरण के बाद विमान को तमाम जगहों से होते हुए कंधार ले जाया गया, जहां तब भी तालिबान का शासन था। वतर्मान में भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल उस ऑपरेशन में भी शामिल थे।
Pushpa 2: एक बार फिर आगे खिसकेगी 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट? फिल्म की शूटिंग में हुई देरी का कारण बना यह अभिनेता

IC 814 The Kandhar Hijack Official Teaser Out: Vijay Varma Pankaj Kapur Naseeruddin Shah Series
IC 814 The Kandhar Hijack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' परदे पर क्या दिखाएगी, इसका अंदाजा इसके ट्रेलर से मिलता है। जानकारी के मुताबिक इस विमान का अपहरण हरकत उल मुजाहिदीन के आतंकवादियों अहमद ओमर सईद शेख और मसूद अजहर के अलावा पाकिस्तान समर्थित कश्मीरी आतंकी मुश्तक अहमद जरगर को भारतीय जेल से रिहा कराने के लिए किया गया था। अपहरण की ये घटना पूरे सात दिनों तक चली और तब समाप्त हुई जब भारत ने इन तीनों आतंकियों को रिहा करने की बात मान ली।
Aerosmith Band: एरोस्मिथ ने दौरे से लिया संन्यास, स्टीवन टायलर की स्वर समस्याओं के कारण लिया भावनात्मक फैसला

विज्ञापन
IC 814 The Kandhar Hijack Official Teaser Out: Vijay Varma Pankaj Kapur Naseeruddin Shah Series
IC 814 The Kandhar Hijack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिहा होने के बाद इन तीनों के नाम सबसे बड़ी आतंकी वारदातों में सामने आते रहे हैं। इनमें भारत में 2001 में हुआ संसद हमला, 2008 के मुंबई आतंकी हमले, 2016 का पठानकोट हमला और 2019 का पुलवामा हमला शामिल हैं। 2002 में डैनियल पर्ल के अपहरण और उनकी हत्या में भी ये तीनों आरोपित हैं।
Mohanlal: सेना की वर्दी पहन भूस्खलन प्रभावित वायनाड गांव पहुंचे मोहनलाल, लोगों से की एकजुट रहने की अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed