Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
pushpa 2 shooting getting delayed as Fahadh Faasil not giving bulk dates allu arjun film may postpone again
{"_id":"66adc6908346eafd620c314c","slug":"pushpa-2-shooting-getting-delayed-as-fahadh-faasil-not-giving-bulk-dates-allu-arjun-film-may-postpone-again-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: एक बार फिर आगे खिसकेगी 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट? फिल्म की शूटिंग में हुई देरी का कारण बना यह अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: एक बार फिर आगे खिसकेगी 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट? फिल्म की शूटिंग में हुई देरी का कारण बना यह अभिनेता
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, यह चर्चाएं फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इस बारे में निर्माताओं की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। इन चर्चाओं की वजह है 'पुष्पा 2' के निर्माण में हो रही देरी। पहले भी फिल्म की शूटिंग में हो रही देरी के चलते फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे खिसकाया गया था।
2 of 5
'पुष्पा 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline
दरअसल, फिल्म पहले इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद एलान किया गया कि अब यह फिल्म इस साल 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब फिल्मी गलियारों में खबर है कि शूटिंग में देरी की वजह फहद फाजिल हैं। उन्होंने ही बल्क डेट्स नहीं दी थीं। विस्तार से बात करें तो फहाद ने पुष्पा 2 के लिए अपनी दो मलयालम फिल्मों की शूटिंग टाल दी है।
हालांकि, जैसे ही फिल्म को 6 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया, शूटिंग में भी देरी हो गई। इससे फहाद परेशान हो गए और अब वह अपनी मलयालम फिल्मों में व्यस्त होने के कारण तारीखें नहीं दे रहे हैं। इन सब बातों ने फिल्म के शूट शेड्यूल को बिगाड़ दिया है और खबर है कि पुष्पा 2 को फिर से टाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : एक्स :@PushpaMovie
वहीं, अब खबर यह है कि फिल्म का नया शेड्यूल बहुत जल्द आरएफसी में शुरू होगा। हालांकि, फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से खत्म करने की कोशिश हो रही है। फिल्म की शूटिंग के बारे में समय समय पर जानकारी सामने आ रही है। फिल्म से रिलीज हुए गानों को भी प्रशंसकों ने खूब प्यार दिया। वहीं अब प्रशंसकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
'पुष्पा 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline
'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। चर्चा है कि फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।