{"_id":"66adc6134fa9f8fb3808871d","slug":"junaid-khan-revealed-aamir-khan-and-kiran-rao-reaction-on-his-debut-film-maharaj-2024-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Junaid Khan: आमिर खान और किरण राव को कैसी लगी जुनैद की 'महाराज', अभिनेता ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Junaid Khan: आमिर खान और किरण राव को कैसी लगी जुनैद की 'महाराज', अभिनेता ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:24 AM IST
सार
जुनैद ने भी अपने डेब्यू और पिता की फिल्मी दुनिया से सन्यास लेने संबंधित विषयों पर चर्चा की है।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खन- किरण राव-जुनैद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल में ही फिल्म महाराज से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा भी गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें फिल्मी दुनिया में भी आमिर का उतराधिकारी बताने लगे हैं। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो अपने पिता की तरह की फिल्मी दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करने में सक्षम है। इस बीच जुनैद ने भी अपने डेब्यू और पिता की फिल्मी दुनिया से सन्यास लेने संबंधित विषयों पर चर्चा की है।
2 of 5
जुनैद खान
- फोटो : ट्विटर
जुनैद खान ने हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में कई विषयों पर बात की है। इस इंटरव्यू के दौरान उनसे प्रोडक्शन से जुड़ने को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभिनेता आमतौर पर अपने करियर में बहुत देर बात प्रोडक्शन से जुडे कामों में हिस्सा लेते हैं, लेकिन उन्होंने प्रीतम प्यारे के लिए प्रोडक्शन का काम संभाला था। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह पीके के सेट पर भी काम कर चुके हैं और इन सभी अनुभवों से उन्हें महाराज फिल्म में काफी मदद मिली।
3 of 5
जुुनैद खान
- फोटो : ट्विटर
जुनैद ने अपने पिता आमिर खान को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि महाराज की शूटिंग पूरी हो गई थी और किरण राव लापता लेडीज बना रही थीं। इस बीच आमिर खान फिल्मी दुनिया से सन्यास लेने की कश्मकश से गुजर रहे थे, तब आमिर ने उनसे कहा था, "मैं रिटायर हो रहा हूं, तुम अब इसे क्यों नहीं संभाल लेते।" महाराज अभिनेता ने कहा आमिर को लगता है कि जुनैद को प्रोडक्शन की अच्छी समझ है,जिसे वो फिल्म निर्माण के कठिन पहलुओं में से एक मानते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की फिल्म का ट्रेलर साझा कर जताया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios
इस दौरान जब जुनैद से पूछा गया कि क्या उनके पिता के काम ने उनके फिल्मों के चयन को प्रभावित किया है, तो इसका जवाब देते हुए महाराज अभिनेता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसका कोई खास असर हुआ है। उन्होंने कहा कि आमिर ने कुछ अच्छी फिल्में की हैं, लेकिन सभी उच्चमत गुणवत्ती वाली फिल्में नहीं थीं। उनका मानना है कि फिल्म निर्माण कोई विज्ञान नहीं है, अनुभवों से सीखना और आगे बढ़ना ही सफलता की चाभी है।
Thandel: राम चरण की 'गेम चेंजर' के कारण दुविधा में पड़ी 'थंडेल', रिलीज की तारीख को लेकर पशोपेश में निर्माता
विज्ञापन
5 of 5
किरण राव-आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @@netflix
अभिनेता ने पूछा गया कि उनकी फिल्म को लेकर उनके माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दोनों को फिल्म काफी पसंद आई। उन्होंने कहा कि उनके पिता एक सामान्य दर्शक हैं, जबकि मां एक सख्त आलोचक हैं। अभिनेता ने बताया कि उनकी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के पहले दिन ही आमिर सेट पर आए थे. इसके बाद उन्होंने सीधे फिल्म देखी।
Megalopolis: 'मैं सदमे में थी', 'मेगालोपोलिस' के सेट पर फ्रांसिस फोर्ड द्वारा किस करने पर महिला ने तोड़ी चुप्पी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।