नागा चैतन्य और साई पल्लवी की नई फिल्म 'थंडेल' की रिलीज की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसा लगता है कि फिल्म निर्माताओं ने रिलीज के लिए जो योजना बनाई थी, उस पर अमल करना मुश्किल हो सकता है।
Thandel: राम चरण की 'गेम चेंजर' के कारण दुविधा में पड़ी 'थंडेल', रिलीज की तारीख को लेकर पशोपेश में निर्माता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'थंडेल' के निर्माताओं की योजना यह थी कि फिल्म को 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतारा जाए, लेकिन इसी महीने में निर्देशक शंकर की फिल्म 'गेम चेंजर' को भी रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इसके निर्माता दिल राजू ने कहा था कि 'गेम चेंजर' को क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।
'गेम चेंजर' के कारण 'थंडेल' की रिलीज तारीख को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब 'थंडेल' के निर्माता तारीख तय करने के लिए थोड़ा समय लेंगे। उनकी निगाहें 'गेम चेंजर' की तारीख पर टिकी हुई है। वहीं, ऐसी भी अफवाह उड़ रही है कि अगर राम चरण की फिल्म दिसंबर में ही रिलीज होती है तो 'थंडेल' को संक्रांति 2025 पर सिनेमाघरों में लाया जाएगा और अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर 'थंडेल' दिसंबर में ही थिएटर में दस्तक दे देगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'थंडेल' की 75% शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसका निर्देशन चंदू मोंडेती कर रहे हैं। इसकी कहानी साल 2018 में हुई एक वास्तविक घटना पर आधारित है। दरअसल, श्रीकाकुलम के कुछ मछुआरों को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया गया था, क्योंकि वे गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे।
'थंडेल' के जरिए नागा चैतन्य और साई पल्लवी दूसरी बार साथ में काम करने जा रहे हैं। इससे पहले 'लव स्टोरी' फिल्म में दोनों की जोड़ी देखने को मिली थी, जिसका निर्देशन शेखर कमुला ने किया था। 'थंडेल' का संगीत देवी श्री प्रसाद तैयार कर रहे हैं। वहीं, गीता आर्ट्स द्वारा फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।
Actress Married Early: जेनेलिया से लेकर राधिका आप्टे तक, इन अभिनेत्रियों ने करियर की शुरुआत में ही कर ली शादी