भारतीय पौराणिक कथाओं में हमेशा से कई भव्य और शानदार कहानियां मौजूद रही हैं। इन कथाओं में कई सुपरहीरो जैसे किरदार रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हमारी इस भव्य विरासत को अच्छे से पर्दे पर उतारने की कोशिश उतनी नहीं की गई। आज दुनिया आईरन मैन, सुपर मैन आदि को सुपर हीरो के रूप में पसंद करती है, जबकि कई ऐसे सुपर हीरो हैं, जो हमारी इन कथाओं से प्रेरित हैं। क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म अवतार में भी हमारी इन कथाओं का अक्स देखने को मिलता है, लेकिन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री मे कभी इन कथाओं पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि, बीते कुछ समय में अब चीजें काफी बदली हैं। पिछले कुछ सालों से हमारी इन पौराणिक कथाओं और उनके किरदारों पर फिल्में बन रही हैं और उन्हें पसंद भी किया जा रहा है। आज इस लेख में हम बीते एक दो वर्ष की उन फिल्मों का जिक्र करेंगे, जिनमें हमारी इन ऐतिहासिक पौराणिक कथाओं का अक्स दिखा।
Films on Indian mythology: पौराणिक कथाओं पर आधारित हैं ये फिल्में, कुछ रहीं सफल, तो कुछ को दर्शकों ने नकारा
आज इस लेख में हम बीते एक दो वर्ष की उन फिल्मों का जिक्र करेंगे, जिनमें हमारी इन ऐतिहासिक पौराणिक कथाओं का अक्स दिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कल्कि 2898 एडी' (2024)
इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चित और ताजा नाम है कल्कि 2898 एडी। इस फिल्म में हमारे पौराणिक कथाओं में शुमार भगवान विष्णु के दसवें अवतार का उल्लेख किया गया है। फिल्म को साइंस फिक्शन और हमारे पौराणिक कथाओं के मिश्रण से बनाया गया है, जो भविष्य का चित्रण करती है। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने इस फिल्म को महाकाव्य महाभारत का सीक्वेल बताया है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म में महाभारत के बाद शुरू हुए कलियुग को दिखाया जाएगा, जिसका अब अंत होने को है। फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में हैं, जो मान्यता के हिसाब से महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण से मिले श्राप की वजह से आज भी धरती पर मौजूद हैं। फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज होने वाली है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले अश्विनी दत्त कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका आदि कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।
सज गए दूल्हे राजा, शादी से पहले जहीर ने कराया नया हेयरकट
'कन्नप्पा' (2024)
'कन्नप्पा' तेलुगु भाषा में बनी आगामी फिल्म है, जिसमें विष्णु मांचू शीर्षक किरदार में नजर आने वाले हैं। कथाओं के मुताबिक, 'कन्नप्पा' भगवान शिव के परम भक्त थे। इनके बारे में कहा जाता है कि वह महाभारत के अर्जुन हैं, जिनके तप से प्रसन्न हो महादेव ने उन्हें अगले जन्म में एक बड़े शिव भक्त के रूप में पैदा होने का वरदान दिया था, जो कलियुग में 'कन्नप्पा' के रूप में जाने गए। कन्नप्पा फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली है, हाल में ही इसका टीजर भी रिलीज किया गया था। फिल्म में विष्णु मांचू कन्नप्पा का किरदार निभाने के साथ-साथ, इसका स्क्रीन प्ले भी लिखा है। फिल्म का निर्माण मोहन बाबू कर रहे हैं। वहीं, इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है।
इन सितारों के टैटू हैं बेहद यूनिक, मतलब जान रह जाएंगे हैरान
'आदिपुरुष' (2023)
'आदिपुरुष' पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म रामायण पर बनाई गई थी। फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया था। वहीं, फिल्म का निर्माण टी सीरीज द्वारा किया गया था। फिल्म में सुपरस्टार प्रभास श्री राम के किरदार में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही थी। फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। इस फिल्म के लिए पूरी टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा था।
Showtime Teaser: लाइट, कैमरा और शोटाइम, इस दिन रिलीज हो रहे इमरान हाशमी और मौनी रॉय की सीरीज के सारे एपिसोड
'कांतारा' (2022)
यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अभिनेता ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने ने ही फिल्म की कहानी लिखी और निर्देशित भी की थी। फिल्म में स्थानीय मान्यता के अनुसार, देवता पंजुरली और गुलिगा देवता को कहानी का एक अहम हिस्सा दिखाया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 करोड़ में बनी फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म की सफलता के बाद निर्माता इसके अगले भाग पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है।
Sana Makbul Khan: बिग बॉस के घर में जलवा बिखेरने तो तैयार हैं सना, इस हादसे की वजह से बदल गई थी जिंदगी