अभिनेता प्रभास आज 23 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'द राजा साब' का धांसू पोस्टर जारी किया है। इसके साथ रिलीज डेट का जिक्र किया है।
The Raja Saab Poster: प्रभास ने जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया तोहफा, 'राजा साब' से एक और धांसू पोस्टर रिलीज
प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, 'समय आ गया है रोमांच का। 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं'। पोस्टर में प्रभास सिंहासन पर बड़े स्वैग के साथ बैठे हैं। पैर पर पैर रखे वे काफी आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
निर्देशक मारुती के निर्देशन में बनी प्रभास की इस फिल्म में निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल फिल्म का प्रोडक्शन पूरे जोरों पर है। 'द राजा साब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, एक ऐसी शैली जिसने भारत में लोकप्रियता हासिल की है।
फिलहाल पोस्टर पर यूजर्स की काफी रोचकर प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'बॉक्स ऑफिस पर राज करने राजा आ रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राजा साब'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'नफरत करने वालों को क्या करारा जवाब मिला है, प्रभास तो छा गए'।
'द राजा साब' का निर्माण पीपुल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में थमन द्वारा संगीत दिया जा रहा है।
Dharma: तिहाड़ जेल में मिला धर्मा प्रोडक्शंस का नया खरीदार, चिट्ठी लिख बोला- हां होते ही करेगा नोटों की बारिश
I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का अनोखा टीजर जारी, 22 नवंबर को होगी रिलीज
Actor Bala: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे अभिनेता बाला, बोले- 'उसने मेरे स्वास्थ्य का ख्याल रखा'
संबंधित वीडियो
