{"_id":"67ce5bc30b7c0f347c0b60f6","slug":"prabhas-upcoming-horror-comedy-movie-raja-saab-release-date-may-be-postponed-know-the-reason-2025-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raja Saab: प्रभास की फिल्म को लगी किसकी नजर?, हीरोइनों की तारीखें नहीं, बैंक में पैसा भी नहीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raja Saab: प्रभास की फिल्म को लगी किसकी नजर?, हीरोइनों की तारीखें नहीं, बैंक में पैसा भी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:57 AM IST
सार
Raja Saab: फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल घोषित हो चुकी है, लेकिन फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस तारीख को फिल्म रिलीज नहीं हो सकती। कारण पूछे जाने पर पता चला है कि फिल्म के तीन गाने अभी शूट होने बाकी हैं और इन गानों में इनकी जिन हीरोइनों निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन की जरूरत है, उनके पास तारीखें ही खाली नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राजा साब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘साहो’, ‘राधेश्याम’ और ‘आदिपुरुष’ के रूप में लगातार तीन मेगा बजट फ्लॉप फिल्में देने के बाद अभिनेता प्रभास की गाड़ी ‘सालार पार्ट वन’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ से पटरी पर लौटी है, लेकिन इस साल रिलीज के लिए प्रस्तावित उनकी फिल्म ‘राजा साब’ का हाल ठीक नजर नहीं आ रहा। फिल्म की मेकिंग के जो हालात है, उसके चलते फिल्म का इस साल रिलीज हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
2 of 5
राजा साब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास ने अपने अभिनय जीवन में पहली बार ‘राजा साब’ के रूप में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए हां की। उनके प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह भी है। फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल घोषित हो चुकी है, लेकिन फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस तारीख को फिल्म रिलीज नहीं हो सकती। कारण पूछे जाने पर पता चला है कि फिल्म के तीन गाने अभी शूट होने बाकी हैं और इन गानों में इनकी जिन हीरोइनों निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन की जरूरत है, उनके पास तारीखें ही खाली नहीं हैं।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘राजा साब’ की असल दिक्कत धन को लेकर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म का बीते महीने का शेड्यूल भी कैंसिल हो चुका है और इसकी वजह ये बताई जा रही है कि फिल्म से जुड़े तमाम तकनीशियनों को उनके बकाये का भुगतान नहीं हुआ है। फिल्म ‘राजा साब’की जो फुटेज एडीटिंग टेबल तक पहुंची है, वह करीब साढ़े तीन घंटे की बताई जा रही है। फिल्म को अगले एक महीने में एडिट करके रिलीज की लंबाई तक लाना बड़ा काम तो है ही, फिल्म के लिए जरूरी विजुअल इफेक्ट्स का काम भी धन के अभाव में अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'सालार' में प्रभास का लुक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये फिल्म अगर 10 अप्रैल को रिलीज नहीं हुई तो इसे बनाने वाली कंपनी पीपल मीडिया फैक्ट्री दशहरे पर इसे रिलीज करने की संभावनाओं की तलाश कर रही है, लेकिन वहां समस्या ये है कि साल की दूसरी छमाही में साउथ सिनेमा की तमाम बड़ी फिल्में पहले से पूर्व घोषित तारीखों पर रिलीज की कतार में हैं। प्रभास की जो तारीखें इस फिल्म के लिए रोकी गई थीं, वे उन्होंने दूसरी फिल्म के लिए इस्तेमाल कर ली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास को जल्दी ही निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग शुरू करनी है और एक बार इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई तो किसी और फिल्म के लिए प्रभास का इस फिल्म का लुक काम नहीं आ पाएगा। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल पर भी काम शुरू हो चुका है। ‘राजा साब’ की दिक्कतों का इलाज कब तक होगा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है, क्योंकि फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज की फिलहाल कोई नई तारीख घोषित नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।