{"_id":"66f00f15f990b3b5240f5390","slug":"preeti-jhangiani-was-refused-to-take-shawl-from-amitabh-bachchan-actress-have-regret-for-this-2024-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Preeti Jhangiani: जब प्रीति झंगियानी ने बिग बी की शॉल लेने से कर दिया था इनकार, अभिनेत्री को अब भी है पछतावा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Preeti Jhangiani: जब प्रीति झंगियानी ने बिग बी की शॉल लेने से कर दिया था इनकार, अभिनेत्री को अब भी है पछतावा
Sun, 22 Sep 2024 06:06 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
प्रीति झंगियानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @jhangianipreeti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2000 के दशक में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहब्बतें’ की अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उनकी भूमिका ने गहरी छाप छोड़ी। हाल ही में, अभिनेत्री ने फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। अभिनेत्री ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें शॉल दी थी, जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया था। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
प्रीति झंगियानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @jhangianipreeti
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में इस घटना के बारे में साझा किया। उन्होंने जूम से बातचीत में बताया कि मॉडलिंग के दिनों से ही उनमें आत्मविश्वास था, और यह सहज रूप से कैमरे पर भी झलकता था। हालांकि, वह कैमरे के पीछे बहुत शर्मीली और अंतर्मुखी थीं।
Actress Statement: बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहीं ये अभिनेत्रियां, इन मामलों पर रखी थी अपनी राय
Actress Statement: बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहीं ये अभिनेत्रियां, इन मामलों पर रखी थी अपनी राय
प्रीति झंगियानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @jhangianipreeti
उन्होंने शूटिंग के दौरान की बात याद करते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म सिटी में कितनी ठंड थी। इस वजह से, अमिताभ बच्चन आए और उन्हें पहनने के लिए शॉल दी। हालांकि, उन्होंने इसे लेने से यह कहते हुए मना कर दिया, ‘नहीं नहीं, मैं इसे नहीं ले सकती।’
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीति झंगियानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @jhangianipreeti
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘फिर यश जी (यश चोपड़ा) मेरे पास आए और कहा, ‘सुनो, अगर अमिताभ बच्चन मुझे वह शॉल देते, तो मैं इसे ले लेता, घर भाग जाता और उन्हें कभी वापस नहीं देता।' मुझे आज भी इस बात का अफसोस है कि मैनें वह शॉल नहीं ली।
विज्ञापन
प्रीति झंगियानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @jhangianipreeti
अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए उन्हें ‘दिल से बच्चा’ बताया। अभिनेत्री ने याद करते हुए कहा कि क्योंकि उन्होंने युवा कलाकारों से कहा था कि उन्हें ‘बूढ़ों’ के साथ न बैठाएं, क्योंकि वह उनके साथ बैठना चाहते थे और जानना चाहते थे कि वे ‘क्या गपशप कर रहे हैं।’ बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री के पति अभिनेता परवीन डबास की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। हालांकि, उनकी स्थिति अब स्थिर है।
जैकलीन का दिखा प्रिंसेस लुक, साझा की बीटीएस तस्वीरें
जैकलीन का दिखा प्रिंसेस लुक, साझा की बीटीएस तस्वीरें