फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priya Rajvansh: बिन शादी 15 साल बड़े एक्टर के साथ लिव इन में रहती थीं प्रिया, फिर प्यार ही बना मौत की वजह

Fri, 30 Dec 2022 07:15 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 30 Dec 2022 07:15 AM IST
विज्ञापन
Priya Rajvansh Birthday special know actress love story with Chetan anand and unknown facts about her life
प्रिया राजवंश - फोटो : social media

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार हुए हैं, जिनका नाम तो बहुत हुआ, लेकिन उनकी जिंदगी बहुत ट्रैजिक रही। आलम यह रहा कि स्टारडम हासिल करने के बाद भी उनका अंत बेहद दुखद रहा। इन्हीं में से एक हैं वीरा सुंदर सिंह, जिन्हें लोग प्रिया राजवंश के नाम से जानते थे। कभी बिना शादी किए डायरेक्टर चेतन आनंद के साथ पत्नी की तरह रहने वाली प्रिया का मर्डर उनके ही सौतेले बेटों ने नौकरानी के साथ मिलकर कर दिया था। उस वक्त प्रिया ने प्यार के लिए संसार ही छोड़ दिया था।

Priya Rajvansh Birthday special know actress love story with Chetan anand and unknown facts about her life
प्रिया राजवंश - फोटो : social media

प्रिया राजवंश का जन्म 1937 में शिमला में हुआ था। यहीं उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। प्रिया को बचपन से ही कला में रुचि थी। उन्होंने पढ़ाई के दौरान कई नाटकों में हिस्सा लिया। वन विभाग में कंजर्वेटर रहे उनके पिता को संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से ब्रिटेन भेजा गया। उनके साथ प्रिया भी लंदन पहुंच गईं, जिसके बाद प्रिया ने फिल्मों का रुख किया। एक वक्त पर फिल्म इंडस्ट्री में छाने वाली प्रिया राजवंश खुद से 15 साल बड़े शादीशुदा चेतन आनंद के साथ लिव-इन में रही थीं।

Priya Rajvansh Birthday special know actress love story with Chetan anand and unknown facts about her life
प्रिया राजवंश - फोटो : social media

प्रिया को फिल्मों में लाने का श्रेय चेतन आनंद को जाता है। चेतन आनंद इंडस्ट्री के बेहद मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर में से एक थे। प्रिया को बचपन से ही अभिनय का काफी शौक था। वह हमेशा स्कूल से लेकर कॉलेजों में नाटकों में हिस्सा लेती थीं। बेहद खूबसूरत होने की वजह से फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें खींचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Rajvansh Birthday special know actress love story with Chetan anand and unknown facts about her life
प्रिया और चेतन - फोटो : social media

ऐसे ही एक दिन उनकी तस्वीर चेतन आनंद के पास पहुंच गई। उस वक्त वह फिल्म हकीकत बनाने जा रहे थे। इसके लिए चेतन आनंद को एक नए चेहरे की तलाश थी। जब उन्होंने प्रिया की तस्वीर देखी तो उन्होंने प्रिया को अपनी फिल्म में लेने का फैसला कर लिया। इस तरह से उनकी जिंदगी में भी प्रिया की एंट्री हो गई।

विज्ञापन
Priya Rajvansh Birthday special know actress love story with Chetan anand and unknown facts about her life
प्रिया राजवंश - फोटो : social media

चेतन आनंद की शादी उमा से हुई थी, लेकिन उमा और उनके रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे। ऐसे में जब प्रिया उनकी जिंदगी में आईं तो उनसे चेतन की नजदीकी ज्यादा बढ़ गईं। प्रिया ने खुद से 15 साल बड़े चेतन आनंद के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। प्रिया एक पत्नी की तरह चेतन आनंद का पूरा ख्याल रखती थीं। ऐसे में चेतन आनंद ने भी अपनी जायदाद का एक हिस्सा प्रिया के नाम कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed