फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra Brother Wedding Videos: प्रियंका ने उतारी भाभी नीलम की नजर, पूजा की थाली थामे नजर आए निक जोनस

Fri, 07 Feb 2025 08:38 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 07 Feb 2025 08:38 PM IST
सार

Priyanka Chopra Brother Wedding Videos: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में शादी समारोह के दिल छू लेने वाले पल सामने आए हैं। आइए देखते हैं…
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Brother Wedding viral Videos actress takes balaiya of neelam nick jonas hold aarti thali
प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी की झलक - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा आज नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उनके शादी समारोह से कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। किसी वीडियो में बाराती ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आ रहें हैं तो किसी में प्रियंका चोपड़ा अपनी होने वाली भाभी की नजर उतारते नजर आ रही हैं। आइए इन वायरल वीडियोज पर एक नजर डालते हैं, जो सिद्धार्थ और नीलम की शादी की शानदार झलक दिखाती हैं।

Priyanka Chopra Brother Wedding viral Videos actress takes balaiya of neelam nick jonas hold aarti thali
प्रियंका ने उतारी नीलम की नजर - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने उतारी भाभी की नजर
एमपायर इवेंट्स ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी की झलक वाली एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में नीलम खूबसूरत लाल जोड़े में सजी नजर आ रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत एक खूबसूरत पल के साथ होती है, जिसमें प्रियंका अपने भाई को मंडप की ओर ले जाती हुई नजर आ रही हैं। अगले ही पल वीडियो में लाल जोड़े में नीलम घूंघट किए नजर आती हैं। प्रियंका नीलम को स्टेज पर चढ़ने में मदद करती हुई नजर आती हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी भाभी नीलम की नजर भी उतारी, जो इस पल को बेहद खास बना देती है।

View this post on Instagram

A post shared by MPIRE (@mpirevents)


Priyanka Chopra Brother Wedding viral Videos actress takes balaiya of neelam nick jonas hold aarti thali
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

पूजा की थाली लिए दिखे निक जोनस
आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनस हाथों में पूजा की थाली लिए स्टेज की ओर जा रहे हैं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Brother Wedding viral Videos actress takes balaiya of neelam nick jonas hold aarti thali
नीलम उपाध्याय - फोटो : इंस्टाग्राम

ढोल की थाप पर नाचते दिखे बाराती
एक अन्य वायरल वीडियो में सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में ढोल की थाप पर बाराती नाचते नजर आए। देखें वीडियो: 

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)


विज्ञापन
Priyanka Chopra Brother Wedding viral Videos actress takes balaiya of neelam nick jonas hold aarti thali
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय - फोटो : इंस्टाग्राम

इन लोगों ने शादी में की शिरकत
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में नीता अंबानी, श्लोका अंबानी, निक जोनस के माता-पिता, परिणीति चोपड़ा,  राघव चड्ढा, मन्नारा चोपड़ा और कई अन्य मेहमान पहुंचे। कई सितारे पहले ही शादी समारोह में पहुंच चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed